फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   corona virus: Heavy impact on Mussoorie tourism, hotels empty 70 to 80 percent

कोरोना वायरस: पहाड़ों की रानी मसूरी में पसरा सन्नाटा, 70 से 80 फीसदी तक होटल खाली

Mon, 16 Mar 2020 11:08 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 16 Mar 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
corona virus: Heavy impact on Mussoorie tourism, hotels empty 70 to 80 percent
मसूरी - फोटो : फाइल फोटो

विश्व स्तर पर फैले कोरोना वायरस की दहशत का असर उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों के होटल और पर्यटन उद्योग के ऊपर भी देखा जा रहा है। कोरोना वायरस के कारण सरकार द्वारा 31 मार्च तक सभी स्कूल की की छुट्टियां कर दी गई हैं, जिसके कारण विभिन्न प्रदेशों के मसूरी पढ़ रहे बच्चे वापस अपने घरों को जाने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


ऐसे समय में कोरोना वायरस को लेकर मसूरी में पर्यटन व्यवसाय में भारी असर पड़ा है। मसूरी में छोटे-बड़े तमाम होटलों में 70 से 80 प्रतिशत कमरे खाली हैं। विदेशी टूरिस्ट और देश के अन्य हिस्सों से आने वाले पर्यटक स्थलों पर जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन


होटल व्यवसायी अरविंद सेमवाल, ओमप्रकाश थपलियाल और धर्मपाल पंवार ने बताया कि लगभग 80 प्रतिषत बुकिंग कैंसिल हो चुकी है। जिसका असर स्थानीय और प्रदेश की आर्थिकी पर भी पड़ा है। वहीं रोजगार में भी इसका सिधा असर देखा जा रहा है। मसूरी में होटल और रेस्टोरेंट स्वामी अपने स्टाफ की छटनी करने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसूरी व्यापार मंडल के सचिव जगजीत कुकरेजा ने कहा कि विश्व में फैले कोरोना वायरस के कारण मसूरी में व्यापार पर बुरा असर पड़ा है। मसूरी में पर्यटकों की आमद काफी कम हो गई है। वहीं स्कूल और अन्य संस्थान बंद होने के कारण व्यापार कम हो गया है।

कोरोना वायरस के नए मामले सामने आने पर डीआईजी/एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने रविवार को पुलिस कार्यालय में जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों, शाखा प्रभारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि वह अपने अधीनस्थों को कोरोना से बचाव एवं सावधानियों की जानकारी दें। साथ ही ड्यूटी के दौरान सभी लोग मास्क और सैनेटाइजर आवश्यक तौर पर रखें।

प्रत्येक कर्मचारी को भली भांति ब्रीफ  किया जाए कि ड्यूटी के साथ-साथ संक्रमण से बचाव भी उनकी प्राथमिकता में है। अपनी ड्यूटी को प्रोफेशनल तरीके से करें। रात की चेकिंग में नियुक्त कर्मचारी हर हाल में मास्क व सैनेटाइजर का नियमित रूप से इस्तेमाल करेंगे। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के दृष्टिगत हर तरह परिस्थिति से निपटने के लिए तैयारी पूरी रखें।

संक्रमण के संबंध में प्राप्त किसी भी जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाई कार्ययोजना के अनुरूप ही कार्य करते हुए संबंधित विभागों के समन्वय स्थापित कर कार्य करें। सभी अधिकारियों को अवगत कराया गया कि थोड़ी सावधानी बरतकर इस वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है। इसलिए ड्यूटी के दौरान इन बातों का ध्यान रखते हुए सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed