फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   corona vaccine in uttarakhand news : Final year nursing students in Uttarakhand can involved in Corona vaccine campaign

एक्सक्लूसिव : उत्तराखंड में नर्सिंग अंतिम वर्ष के छात्र भी हो सकते है कोरोना वैक्सीन अभियान में शामिल

Wed, 09 Dec 2020 09:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 09 Dec 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
corona vaccine in uttarakhand news :  Final year nursing students in Uttarakhand can involved in Corona vaccine campaign
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : पेक्सेल्स

प्रदेश में कोरोना से बचाव की वैक्सीन को जल्द से जल्द लगाने के लिए भी स्वास्थ्य विभाग ने अलग से योजना बनाई है। इसके तहत नर्सिंग संस्थानों में पढ़ने वाले अंतिम वर्ष के छात्रों को भी अभियान का हिस्सा बनाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


कोविड-19 से बचाव की वैक्सीन आने, इसे पहाड़ों तक पहुंचाने के बाद तीसरी सबसे बड़ी चुनौती जरूरतमंदों को वैक्सीन देने की होगी। इस चुनौती से पार पाने के लिए बड़े स्तर की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


हालांकि यह वैक्सीन केवल सरकारी तंत्र के माध्यम से ही भेजी जाएगी, लेकिन इसमें निजी क्षेत्र के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ की भी मदद ली जाएगी।

वैक्सीनेशन के लिए तैयार किया जाएगा स्टाफ

वहीं, नर्सिंग कॉलेजों में पढ़ने वाले अंतिम वर्ष के छात्रों को भी कोविड वैक्सीनेशन अभियान का हिस्सा बनाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संस्थानों से ऐसे छात्रों के नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर मांगे हैं।

इन सभी के माध्यम से पहले चरण में जल्द से जल्द लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन दी जाएगी।

सूबे में कोल्ड स्टोरेज को दुरुस्त करने के साथ ही वैक्सीन लगाने वाले स्टाफ को भी जल्द ही प्रशिक्षित किया जाएगा। इसकी तैयारी भी तेज कर दी गई हैं, ताकि कोल्ड चेन को मेंटेन रखते हुए वैक्सीनेशन किया जा सके।

पहले प्रदेश सरकार वैक्सीन को लेकर एएनएम और फार्मेसिस्ट को प्रशिक्षित करने की तैयारी कर रही है। इसके बाद नर्सिंग के छात्रों को भी अगले चरण में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed