फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   corona vaccine in uttarakhand news : corona vaccine rehearsal successful

Corona Vaccine : पूर्वाभ्यास में कामयाब रहे कोविड टीकाकरण के लिए उत्तराखंड के अस्पतालों में इंतजाम

Sat, 02 Jan 2021 08:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 02 Jan 2021 08:37 PM IST
विज्ञापन
corona vaccine in uttarakhand news : corona vaccine rehearsal successful
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोविड-19 की वैक्सीन के टीकाकरण के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत उत्तराखंड के पांच अस्पतालों में टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया। जिसमें सभी इंतजाम सफल हुए हैं।

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : शनिवार को मिले 263 नए संक्रमित, सात की मौत, एम्स से डिस्चार्ज हुए मुख्यमंत्री
विज्ञापन


पूर्वाभ्यास के लिए 123 हेल्थ वर्करों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया। जिसमें 121 हेल्थ वर्करों का टीकाकरण किया गया। इसमें छह हेल्थ वर्करों को वैक्सीन का प्रतिकूल असर दिखाया गया। जिससे टीकाकरण के दौरान इस तरह की दिक्कतों समाधान किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से जारी दिशानिर्देशों के अनुसार शनिवार को कोविड टीकाकरण के लिए राज्य नोडल अधिकारी एवं एनएचएम की मिशन निदेशक सोनिका की देखरेख में पूर्वाभ्यास किया गया। महात्मा गांधी शताब्दी चिकित्सालय, शहरी स्वास्थ्य केंद्र खुड़बुड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भानियावाला, राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय भोगपुर और रानीपोखरी में सुबह नौ बजे से टीकाकरण का पूर्वाभ्यास शुरू किया गया। जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों के पंजीकरण का सत्यापन, कोल्ड चेन की व्यवस्था, टीके को समय पर पहुंचाने और टीका लगाने की तैयारियों को परखा गया। 

राज्य नोडल अधिकारी सोनिका ने बताया कि कोविड टीकाकरण के लिए चिन्हित पांच अस्पतालों में मानकों के अनुसार पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। सभी अस्पतालों में पर्यवेक्षक तैनात किए गए थे। जिसमें राज्य मुख्यालय में चीफ आपरेशन आफिसर डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, जिला चिकित्सालय में निदेशक एनएचएम डॉ. सरोज नैथानी को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई।

इसके अलावा राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. केएस मार्तोलिया, विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ. विकास शर्मा, राज्य टीबी अधिकारी डॉ. मंयक बडोला भी पर्यवेक्षक के रूप में तैनात थे। पूर्वाभ्यास के बाद एनएचएम निदेशक डॉ. सरोज नैथानी ने स्टेट टास्क फोर्स को रिपोर्ट भेजी है। जिसमें पूर्वाभ्यास को सफल बताते हुए जिला स्तर पर भी कोविड-19 टीकाकरण के लिए पूर्वाभ्यास कराने का आग्रह किया गया। 
 

स्पीकर ने कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया  

विधानसभा अध्यक्ष ने कोविशील्ड दवा उपलब्ध कराने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन को पत्र लिखकर आभार जताया है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि देश-दुनिया में कोरोना संक्रमण के प्रभाव को कम करने के लिए केंद्र सरकार का प्रयास मील का पत्थर साबित होगा।

पीएम के वोकल फॉर लोकल के मंत्र को साकार करते हुए केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की विशेषज्ञ टीम ने कोविशील्ड दवा का निर्माण किया है। स्पीकर ने कहा कि देहरादून में वैक्सीन लगाने का पूर्वाभ्यास शुरू हो रहा है। कुमाऊं में चार से 10 जनवरी के बीच पूर्वाभ्यास होगा। 

स्पीकर ने कहा कि पूरी दुनिया की नजर भारत पर है और भारत ने यह साबित कर दिया है कि उनके पास हर क्षेत्र में कार्य करने की अद्भुत क्षमता है। यह दवा क्षेत्र में पहुंचते ही हर व्यक्ति को राहत मिलेगी।
 

कोरोना वैक्सीनेशन का पूर्वाभ्यास बड़ा कदम : भाजपा

प्रदेश भाजपा ने उत्तराखंड सहित देश में कोरोना टीकाकरण के पूर्वाभ्यास को बड़ा कदम बताया है। पार्टी ने भारत में निर्मित वैक्सीन के आपात प्रयोग की अनुमति का स्वागत किया। पार्टी ने कहा कि वैक्सीन पर शक पैदा करने की कांग्रेस की कोशिश जन विरोधी है। उन्होंने उत्तराखंड के बारे में कांग्रेस के बयान को हास्यास्पद बताया।      

शनिवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि देश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महत्वपूर्ण व अनुकरणीय कार्य हुआ है। इस क्रम में अब टीकाकरण का पूर्वाभ्यास शुरू किया गया। ऑक्सफोर्ड द्वारा बनाई गई वैक्सीन का निर्माण भारत की सीरम कंपनी ने शुरू किया है। इसके आपात प्रयोग की अनुमति दी गई है।

ये अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह भारत की 130 करोड़ जनता के साथ पूरी दुनिया के लिए राहत की बात है, लेकिन कांग्रेस नेताओं को इस महान उपलब्धि पर पीड़ा हो रही है। वे अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष का यह कहना कि पहले टीकाकरण राज्यपाल और मुख्यमंत्री का कराया जाए, यह बहुत हास्यास्पद है। यह बयान कोरोना के खिलाफ जंग में विघ्न डालने की कोशिश है।

दुनिया जानती है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार हर कदम बहुत सोच समझ के साथ उठा रही है। विश्व के जाने माने विशेषज्ञों द्वारा इस बारे में कार्य किया जा रहा है। पूरे देश को उन पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि सच यह है कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में ऐतिहासिक सफलता को लेकर बहुत परेशान है। उसे यह नहीं सूझ रहा कि वह इस सफलता के लिए प्रधानमंत्री और भाजपा के बारे में क्या कहें। कोरोनाकाल में कांग्रेस की भूमिका विघ्नकर्ता की रही है। ऐसे में कांग्रेस नेता फिर बेतुके बयान देकर अपनी कुंठा ही व्यक्त कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed