Coronavirus in Uttarakhand : शनिवार को मिले 263 नए संक्रमित, सात की मौत, एम्स से डिस्चार्ज हुए मुख्यमंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में कोरोना संक्रमण रफ्तार धीमी पड़ गई है। लेकिन मरीजों की मौतें थम नहीं रही है। बीते 24 घंटे के भीतर सात कोरोना मरीजों की मौत और 263 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है। कुल संक्रमितों की संख्या 91544 हो गई है।
Coronavirus In Uttarakhand: कोरोना वैक्सीन लगने के बाद दिया जाएगा प्रमाणपत्र
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 13423 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं, 263 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में कोविड जांच बढ़ने के साथ ही संक्रमितों की रफ्तार धीमी पड़ी है।
देहरादून जिले में 73 कोरोना मरीज मिले हैं। नैनीताल में 65, हरिद्वार में 27, ऊधमसिंह नगर में 23, पिथौरागढ़ में 14, पौड़ी में 13, उत्तरकाशी में 11, टिहरी में नौ, चमोली में नौ, बागेश्वर में छह, रुद्रप्रयाग में पांच, अल्मोड़ा में चार और चंपावत जिले में चार संक्रमित मिले हैं।
प्रदेश में सात कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसमें सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी में तीन, एम्स ऋषिकेश में एक, दून मेडिकल कालेज में एक, जिला अस्पताल उत्तरकाशी में एक, गौतम हास्पिटल रुद्रपुर में एक मरीज ने इलाज के दौरान दमतोड़ा है।
प्रदेश में अब तक 1522 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 463 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिला कर 84461 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 4364 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। संक्रमितों से ज्यादा मरीज ठीक होने से प्रदेश की रिकवरी दर 92.26 प्रतिशत हो गई है।
एम्स से डिस्चार्ज हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र, कुछ दिन दिल्ली आवास में रहेंगे आइसोलेट
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शनिवार को एम्स नई दिल्ली से डिस्चार्ज हो गए। उनकी सभी रिपोर्ट सामान्य हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कुछ दिन दिल्ली स्थित अपने आवास में आइसोलेशन में रहेंगे।
Uttarakhand Chief Minister Trivendra Singh Rawat discharged from All India Institute of Medical Sciences ((AIIMS), Delhi. He will remain in isolation and rest at his residence in Delhi for a few days: CMO
He had tested positive for Covid on December 18, 2020. pic.twitter.com/endf3q9ur4
— ANI (@ANI) January 2, 2021
मुख्यमंत्री 18 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। तब से वह आइसोलेशन में रहे। 27 दिसंबर को मुख्यमंत्री को हल्का बुखार हुआ। दून अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उनकी चेस्ट में मामूली संक्रमण मिला।
डाक्टरों की सलाह पर वह एम्स दिल्ली में भर्ती हो गए। फीजीशियन डॉ. एनएस बिष्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री की सभी रिपोर्ट सामान्य हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पत्नी और बेटी का स्वास्थ्य भी ठीक है।