फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Vaccination in Uttarakhand: 61 thousand covid vaccine consignments received from the central government

कोरोना संक्रमण: उत्तराखंड को केंद्र से मिली 61 हजार कोविड वैक्सीन की खेप

Wed, 14 Jul 2021 11:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 14 Jul 2021 11:07 PM IST
सार

राज्य प्रतिरक्षक अधिकारी डॉ.कुलदीप मर्तोलिया ने बताया कि बुधवार को केंद्र से 61 हजार कोविशील्ड टीके मिले हैं।

विज्ञापन
Corona Vaccination in Uttarakhand: 61 thousand covid vaccine consignments received from the central government
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्र से बुधवार को उत्तराखंड को 61 हजार कोविड वैक्सीन की खेप और मिल गई है। टीके पहुंचते ही विभाग ने जिलों को भेजने शुरू कर दिए। अब तक प्रदेश में 10.52 लाख लोगों को दूसरी डोज लगने के साथ ही टीकाकरण पूरा हो गया है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 33 नए संक्रमित मिले, एक की मौत, घटकर 711 से कम हुए एक्टिव केस
विज्ञापन


राज्य प्रतिरक्षक अधिकारी डॉ.कुलदीप मर्तोलिया ने बताया कि बुधवार को केंद्र से 61 हजार कोविशील्ड टीके मिले हैं। चंदरनगर स्थित राज्य स्तरीय कोल्ड चेन सेंटर से जनपदों को वैक्सीन भेज दी गई है। केंद्र की ओर से शेड्यूल के अनुसार कोविशील्ड व कोवाक्सिन टीके उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक 39.66 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। जबकि 10.52 लाख को दूसरी डोज के साथ टीकाकरण पूरा किया गया। वहीं, 18 से 44 आयु वर्ग में 16.66 लाख को पहली और 41 हजार से ज्यादा को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

त्वरित उपचार के लिए 87 आपदा प्रभावित क्षेत्र चयनित

कोरोना की संभावित तीसरी लहर में बच्चों को संक्रमण से बचाव और उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कोविड महामारी में संक्रमितों को त्वरित उपचार के लिए 87 आपदा प्रभावित क्षेत्रों का चिन्हित किया गया। जहां पर सड़क मार्ग बाधित होने पर संक्रमितों को ट्रांसशिपमेंट के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया जाएगा। वहीं, विभाग ने सीएचसी व पीएचसी स्तर पर बच्चों के लिए मेडिसिन और विटामिन होम आइसोलेशन किट तैयार की है। जिन्हें आशा वर्करों के माध्यम से घर-घर जाकर वितरित किया जाएगा।

बुधवार को स्वास्थ्य महानिदेशक डा. तृप्ति बहुगुणा ने कोरोना की तीसरी लहर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर में बच्चों के अधिक संक्रमित होने की आशंका को देखते हुए विभाग ने मेडिसन व विटामिन सप्लीमेंट किट तैयार कर ली है। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर होम आइसोलेशन किट के तौर पर दिया जाएगा।

यह किट बच्चों के आयु वर्ग अनुसार तीन अलग-अलग रंगों में तैयार की गई है। आशा कार्यकर्ता के माध्यम से घर-घर जाकर किटों का वितरण किया जाएगा। आशा अपने सामने विटामिन डी, जिंक, विटामिन सी की एक खुराक बच्चे को खिलाने का कार्य करेंगी। 

महानिदेशक ने कहा कि तीसरी लहर में संक्रमित होने वाले बच्चों का आकलन किया गया। जिसमें मात्र पांच प्रतिशत बच्चों को ही अस्पताल ले जाने की आवश्यकता होगी। तीन प्रतिशत बच्चे आक्सीजन बेड, 2 प्रतिशत आईसीयू में भर्ती करने पड़ सकते हैं।

एनएचएम निदेशक डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि जिन माता-पिता के बच्चे 12 वर्ष से कम आयु के हैं, उन्हें प्राथमिकता के साथ कोविड वैक्सीनेशन किए जाने की कार्य योजना अमल में लाई जा रही है। इसके लिए बच्चों को न्यूमोकोकल वैक्सीन लगाने की सलाह दी जा रही है। 

संक्रमित बच्चों के 694 बेड की होगी जरूरत 
विभाग ने आकलन किया है कि तीसरी लहर में संक्रमित बच्चों के लिए 694 बेड की आवश्यकता होगी। जिसके सापेक्ष 1446 ऑक्सीजन युक्त बेड उपलब्ध हैं। इसी प्रकार 277 आईसीयू की जगह सरकारी, प्राइवेट अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों को मिलाकर 1889 आईसीयू उपलब्ध हैं।

बच्चों की देखभाल के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों में 432 नियोनेटल आईसीयू, 383 पिडियाट्रिक आईसीयू उपलब्ध हैं। बेड के अनुसार सरकारी व निजी अस्पतालों में 184 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आवश्यकता होगी। जबकि केंद्र सरकार ने 200 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति उत्तराखंड के लिए निर्धारित की हैं। 108 आपातकालीन सेवा के 20 प्रतिशत  एंबुलेंस सिर्फ पिडियाट्रिक एंबुलेंस के तौर पर काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed