फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Cases in Uttarakhand Today 14 July: 33 New Cases found and one death in last 24 hours

उत्तराखंड में कोरोना: 33 नए संक्रमित मिले, एक की मौत, घटकर 711 से कम हुए एक्टिव केस 

Wed, 14 Jul 2021 06:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 14 Jul 2021 06:46 PM IST
सार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले कम हो गए हैं। वहीं अब संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट भी 95.88 फीसदी पहुंच गया है।

विज्ञापन
Corona Cases in Uttarakhand Today 14 July: 33 New Cases found and one death in last 24 hours
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 33 संक्रमित मिले हैं। वहीं एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 140 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 711 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


कोरोना की तीसरी लहरः डॉक्टरों की चेतावनी, हवा में नमी कम होते ही तेज हो सकता है संक्रमण
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 24279 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं दो जिलों बागेश्वर और टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा में छह, चमोली में एक, चंपावत में एक, देहरादून में आठ, हरिद्वार में पांच, नैनीताल में तीन, पौड़ी में एक, पिथौरागढ़ में पांच, रुद्रप्रयाग में एक,  ऊधमसिंह नगर में एक और उत्तरकाशी में एक मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341307 हो गई है। इनमें से 327252 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7352 लोगों की जान जा चुकी है। 

दून में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
प्रदेश में अब कोरोना के 711 एक्टिव केस बचे हैं। इनमें अल्मोड़ा में 17, बागेश्वर में दो, चमोली में 44, चंपावत में 37, देहरादून में 265, हरिद्वार में 70, नैनीताल में 43, पौड़ी में 47, पिथौरागढ़ में 48, रुद्रप्रयाग में 45, टिहरी में 29, ऊधमसिंह नगर में 37 और उत्तरकाशी में 27 एक्टिव केस बचे हैं।

ब्लैक फंगस के चार नए मामले
प्रदेश में बुधवार को ब्लैक फंगस के चार नए मामले दर्ज किए गए जबकि एक मरीज की मौत हुई। प्रदेश में अभी तक ब्लैक फंगस के 534 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 107 की मौत हो चुकी है जबकि 133 ठीक हो चुके हैं।

61 हजार को मिली कोरोना वैक्सीन
प्रदेश में बुधवार को 61 हजार 701 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई। अभी तक 39 लाख 66 हजार 316 लोगों को कोरोना की पहली वैक्सीन दी जा चुकी है। 10 लाख 52 हजार 334 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। 18 से 44 आयु वर्ग में अभी तक 41 हजार 276 लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी है।

मास्क न पहनने पर संक्रमित महिला मरीज को पीटा 

हरिद्वार में घर में बैठी कोरोना पॉजिटिव महिला को मास्क न पहनने पर पड़ोस में रहने वाली दो महिलाओं ने पीट डाला। महिला ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

श्यामपुर थाना प्रभारी अनिल चौहान के मुताबिक क्षेत्र के गांव पीली पड़ाव निवासी मंजू देवी ने शिकायत देते हुए बताया कि 11 जून को शाम सात बजे वह अपने घर में बैठी हुई थी। मंजू का आरोप है कि तभी पड़ोस में रहने वाली सुनीता और गायत्री देवी उसके घर में घुस आईं। मंजू का आरोप है कि घर में घुसते ही उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और कहा कि तू कोरोना पॉजिटिव है और बिना मास्क के बैठी हुई है।

इसके बाद उसे काफी चोट आई। महिला का आरोप है कि इस दौरान गांव के पूर्व प्रधान बलबीर सिंह का बेटा शशि झंडवाल भी उसके घर में घुसा और कहने लगा कि वह उसके बाप को बदनाम कर रही है।

आरोप है कि शशि ने मंजू के कपड़े भी फाड़ दिए। मंजू का कहना है कि सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले आई और उनका शांतिभंग की धाराओं में चालान किया। मंजू का आरोप है कि राजनीतिक रसूख के कारण पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। थाना प्रभारी अनिल चौहान ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed