फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Testing scam in Kumbh: verification of those who conduct Covid test will be done by calling

कुंभ में कोरोना जांच घपला: कोविड जांच कराने वालों का कॉल करके होगा सत्यापन

Wed, 16 Jun 2021 11:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 16 Jun 2021 11:31 PM IST
सार

जांच रिपोर्ट पर उठे सवालों के बाद शासन के आदेश पर जिलाधिकारी सी रविशंकर ने सीडीओ सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई।

विज्ञापन
Corona Testing scam in Kumbh: verification of those who conduct Covid test will be done by calling
फोन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरिद्वार कुंभ मेले में कोरोना जांच कराने वाले लोगों का मोबाइल पर सत्यापन किया जाएगा। कुंभ मेला प्रशासन (स्वास्थ्य) ने इसकी जिम्मेदारी जांच टीम और मेला कर्मचारियों को दी है। मेला कर्मचारी सभी लोगों को कॉल करके पता करेंगे कि उनकी जांच हुई या नहीं। इसके बाद ही सच सामने आने की उम्मीद है।  

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण काल में हुए कुंभ मेले में श्रद्घालुओं की जांच के लिए कुंभ मेला प्रशासन (स्वास्थ्य)  ने अलग से 11 निजी लैब अधिकृत की थी। इन लैबों को केवल कुंभ मेला क्षेत्र में ही श्रद्घालुओं और संतों की जांच करने को कहा गया था। जिससे निजी लैबों की ओर से कुंभ मेला अवधि में दो लाख 51 हजार जांच की गई। इनमें 44278 आरटीपीसीआर और 206722 एंटीजन जांच हुई हैं। इनमें अधिकतर जांच रिपोर्ट निगेटिव आई हैं।
विज्ञापन


कोविड टेस्टिंग घपला : कुंभ मेला प्रशासन ने भी बैठाई जांच, बनाई चार सदस्यीय कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कुंभ मेला अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर ने भी चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। दोनों कमेटी अलग-अलग जांच कर रही हैं। डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर ने बताया कि निजी लैबों की ओर से जिन लोगों की जांच की गई है, उनके मोबाइल नंबर पर जांच कमेटी के सदस्य और मेला स्वास्थ्य के कर्मचारी 

जांच का ऑडिट कराए सरकार : आप

हरिद्वार कुंभ मेले के दौरान कोरोना सैंपल जांच में फर्जीवाड़े को लेकर आम आदमी पार्टी ने सरकार से ऑडिट कराने की मांग की है। आप ने आरोप लगाया कि प्राइवेट लैब की मिलीभगत से कोरोना जांच में करोड़ों का खेल हुआ है।

आप प्रदेश प्रवक्ता संजय भट्ट ने बयान जारी कर कहा कि कुंभ मेले के दौरान कराई गई कोविड रैपिड एंटीजन जांच में फर्जीवाड़ा सामने आया है। सरकार की ओर से निजी कंपनियों से कुंभ में सैंपल जांच का अनुबंध किया गया था। एक कंपनी ने फर्जी नाम और पता दिखाकर नकली टेस्टिंग दिखाई है। एक से 30 अप्रैल तक आयोजित कुंभ की अवधि में 9 एजेंसियों और 22 प्राइवेट लैब की तरफ से लगभग चार लाख कोरोना टेस्ट किए गए।

एक टेस्ट के लिए उन्हें 350 रुपये से अधिक का भुगतान सरकार ने किया। जिससे जाहिर है कि सैंपल जांच के नाम पर करोड़ों रुपये का खेल किया गया। एक ही मोबाइल नंबर से कई निगेटिव रिपोर्ट जारी की गई। जो व्यक्ति न तो हरिद्वार आया और न ही कोविड जांच कराई, उसके मोबाइल नंबर पर कोविड की रिपोर्ट आ गई, यह गंभीर मामला है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सभी सैंपल जांचों का ऑडिट कर ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed