फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   corona solution prepaired extension

कोरोना के कोरोना के खतरे को देखकर तैयारियों को दिया जा रहा विस्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
corona solution prepaired extension
- फोटो : AMAR UJALA
दून मेडिकल अस्पताल में 50 बेड का नया आइसोलेशन वार्ड किया जा रहा तैयार माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए दून मेडिकल अस्पताल ने अपनी तैयारियों को और विस्तार देना शुरू कर दिया है। इसके तहत अस्पताल में विभिन्न वार्ड को मिलाकर 50 बेड का एक नया संयुक्त आइसोलेशन वार्ड तैयार किया जा रहा है। जिसमें जनरल के साथ प्राइवेट कक्ष भी होंगे। बृहस्पतिवार को इसकी तैयारियों को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ आशुतोष सयाना डिप्टी एमएस एवं कोरोना के कोऑर्डिनेटर डॉ एन एस खत्री डिप्टी एमएस डॉ मनोज शर्मा सांस एवं छाती रोग विभाग के विभागाध्यक्ष एवं कोरोना के नोडल अधिकारी वरिष्ठ पल्मनोलॉजिस्ट डॉ अनुराग अग्रवाल, मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नारायण जीत सिंह डॉ एमके पंत वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र भंडारी जनसंपर्क अधिकारी संदीप राणा और दिनेश रावत आदि आदि ने पुरानी बिल्डिंग में विभिन्न कक्ष और वार्डों का निरीक्षण किया। उसके बाद हुई मीटिंग के में तय किया गया कि पुरानी बिल्डिंग के जनरल और सर्जरी के विभिन्न वार्डों को कोरोना आइसोलेशन वार्ड के रूप में बदल दिया जाए। वर्तमान में दून अस्पताल में संक्रमित मरीजों के लिए 16 बेड का, संदिग्ध कोरोना मरीजों के लिए 8 बेड का और इसके अलावा एक महिला विंग अस्पताल में एक आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। एक दो दिन में 50 बेड का वार्ड शुरू कर देने का अधिकारी दावा कर रहे हैं। प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि कोरोना मरीजों के उपचार को देखते हुए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। उन्होंने एक बार फिर अपील की है कि आमजन तभी घरों से बाहर निकले जब बहुत जरूरी हो अस्पताल द्वारा जारी डॉक्टरों के हेल्पलाइन मोबाइल नंबर से संपर्क कर वे सामान्य बीमारियों के बारे में डॉक्टरी परामर्श और उसके मुताबिक दवा व उपचार ले सकते हैं। मनीष भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed