फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona infected two students of The Doon School

द दून स्कूल के दो छात्रों को हुआ कोरोना

Sun, 17 Oct 2021 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Corona infected two students of The Doon School
द दून स्कूल के दो छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह दोनों छात्र कुछ दिन पहले चंडीगढ़ से आए थे। दोनों छात्रों को आइसोलेशन में रखकर स्कूल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे स्कूल परिसर में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि चंडीगढ़ से दो छात्र चार-पांच दिन पहले स्कूल लौटे थे। जिन्हें कोविड प्रोटोकॉल के तहत क्वारंटीन में रखा गया था। दोनों में कोरोना के किसी तरह के लक्षण नहीं थे, लेकिन नियमानुसार दोनों की कोरोना जांच कराई गई। शनिवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्कूल प्रशासन ने नर्सिंग स्टाफ की निगरानी में दोनों छात्रों को आइसोलेट कर दिया है। डॉ. दीक्षित ने बताया कि इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि क्या कोई छात्र, शिक्षक या अन्य स्टॉफ उनके संपर्क में आए थे। इसे लेकर स्कूल प्रशासन भी अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। प्रदेश के विभिन्न स्कूल में फिर से कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ रही है। दून के सरकारी व निजी विद्यालयों, पिथौरागढ़ व चमोली समेत कुछ अन्य जिलों के स्कूलों में भी छात्रों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। अब द दून स्कूल में कोरोना संक्रमण के मामले आने से छात्र और अभिभावक भी चिंता में हैं। डॉ. दीक्षित ने बताया कि दोनों छात्र स्वस्थ्य हैं और उनमें कोरोना के लक्षण भी नहीं हैं। फिर भी उन्हें नियमानुसार आइसोलेशन में रखा गया है। स्कूल प्रशासन से इस संबंध में बात करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed