फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona in Uttarakhand Latest news : preparations to protect pet elephants, corbett administration prohibits mahavatas from going home

उत्तराखंड में कोरोना : पालतू हाथियों को संक्रमण से बचाने की तैयारी, कार्बेट प्रशासन ने महावतों के घर जाने पर लगाई पाबंदी

Wed, 05 May 2021 02:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 05 May 2021 02:07 PM IST
सार

 अब कॉर्बेट प्रशासन अपने पालतू हाथियों और डॉग स्क्वायड की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गया है। महावतों और हाथियों की देखरेख करने वालों को अपने घर जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। महावत अब जंगल से बाहर नहीं जा पाएंगे।

विज्ञापन
Corona in Uttarakhand Latest news : preparations to protect pet elephants, corbett administration prohibits mahavatas from going home
कॉर्बेट नेशनल पार्क - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) कोरोना संक्रमण को देखते हुए कॉर्बेट पार्क को 15 मई तक के लिए बंद कर चुकी है। अब कॉर्बेट प्रशासन अपने पालतू हाथियों और डॉग स्क्वायड की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गया है। महावतों और हाथियों की देखरेख करने वालों को अपने घर जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। महावत अब जंगल से बाहर नहीं जा पाएंगे। 

विज्ञापन


कोरोना वायरस: समय पर आईसीयू और उपचार मिले तो नहीं पड़ेगी वेंटिलेटर की जरूरत
विज्ञापन


कार्बेट के निदेशक राहुल ने बताया कि सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। पालतू 16 हाथियों के महावतों को अब घर जाने की इजाजत नहीं है। वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्कता बरतेगा। कहा कि मानवीय दखल रोकने के लिए आबादी से सटे इलाकों में सोलर फेंसिंग लगाई जा रही है, वहीं हाथी कैंप को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री तीरथ को फोन कर दिया भरोसा, कहा - उत्तराखंड की भरपूर मदद करेगा केंद्र


गर्जिया रेस्ट हाउस में होगा संक्रमित वनकर्मियों का उपचार

कॉर्बेट पार्क के निदेशक राहुल ने बताया कि सरकार की एडवाइजरी के तहत वनकर्मियों को दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें विटामिन सी, मल्टीविटामिन, पैरासिटामोल, एजिथोमाइसिन दवाइयां दी जा रही हैं। यदि कोई वनकर्मी संक्रमित होता है तो गर्जिया रेस्ट हाउस को कोविड सेंटर बनाया है, जहां पर एक साथ चार लोगों का उपचार डॉक्टर करेंगे। 

इस बार अच्छी हुई कॉर्बेट की कमाई

कॉर्बेट पार्क में इस बार घूमने वालों की अच्छी खासी तादाद रही है। कॉर्बेट पार्क को अच्छा खासा राजस्व प्राप्त हुआ है। वर्ष 2020 में ही 18 मार्च को कार्बेट पार्क बंद हो गया था। जून में 15 दिन खुलने के बाद फिर सितंबर तक के लिए बरसाती सीजन की वजह से कार्बेट बंद हो गया था।

इसके बाद अक्तूबर से कार्बेट पार्क फिर पर्यटकों के लिए खुल गया। छह महीने के भीतर ही 201221 भारतीय व विदेशी पर्यटक कार्बेट आए। इसमें से 366 विदेशी पर्यटक थे। पर्यटकों से 8.23 करोड़ रुपये का राजस्व कार्बेट प्रशासन को प्राप्त हुआ। बता दें कि 2019-20 में 1.65 लाख पर्यटक आए, जिनसे 7.37 करोड़ की कमाई हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed