फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona in Uttarakhand Latest news : due to second wave of corona lockdown will start in hardwar form 26 nov

कोरोना की दूसरी लहर की दस्तक के साथ हरिद्वार जिले में फिर लागू होगी साप्ताहिक बंदी

Wed, 25 Nov 2020 10:12 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal जितेंद्र जोशी, अमर उजाला, हरिद्वार
जितेंद्र जोशी, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 25 Nov 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
Corona in Uttarakhand Latest news : due to second wave of corona lockdown will start in hardwar form 26 nov
लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार जिले में कोरोना की दूसरी लहर की दस्तक के साथ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गए हैं। जिला प्रशासन गुरुवार से बाजारों में साप्ताहिक बंदी फिर से लागू करने जा रहा है।

विज्ञापन


वहीं, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर एक बार फिर यात्रियों की स्क्रीनिंग के साथ रैंडम सैंपलिंग शुरू की जाएगी। जबकि यात्रियों और त्योहारी सीजन में काफी लोगों के संपर्क में आए व्यापारियों, होटल कर्मचारियों और तीर्थ पुरोहितों की कोरोना सैंपलिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


हरिद्वार में सोमवार को 67 और मंगलवार को 102 लोग कोरोना संक्रमित मिले। बीते दो दिनों में मरीजों की बढ़ती संख्या को संक्रमण की दूसरी लहर के तौर पर देखा जा रहा है। लिहाजा जिला प्रशासन ने एहतियातन बाजारों में साप्ताहिक बंदी फिर से लागू करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी की पूर्ववत व्यवस्था लागू हो जाएगी

बुधवार को जिला प्रशासन साप्ताहिक बंदी के आदेश जारी कर देगा। इसके बाद गुरुवार से साप्ताहिक बंदी की पूर्ववत व्यवस्था लागू हो जाएगी।

रेलवे स्टेशन पर सीमित संख्या में ट्रेनों के संचालन के चलते यात्रियों की ज्यादा आवाजाही नहीं है, लेकिन बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है।

इसमें दूसरे राज्यों से लौटने वाले यात्री की संख्या अधिक है। इसलिए रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर यात्रियों की स्क्रीनिंग के साथ रैंडम सैंपलिंग की व्यवस्था भी लागू की जा रही है। त्योहारी सीजन में बाजारों में लोगों की काफी भीड़ रही।

व्यापारियों, होटल कर्मचारियों और तीर्थ पुरोहितों के भी सैंपल लेने की शुुरुआत

वहीं, होटलों में भी कर्मचारी दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के संपर्क में आए। कई तीर्थ पुरोहितों ने भी यात्रियों के कर्मकांड संपन्न करवाए।

ऐसे में व्यापारियों, होटल कर्मचारियों और तीर्थ पुरोहितों के भी सैंपल लेने की शुुरुआत की गई है। फिलहाल सीमा से आवागमन करने वाले यात्रियों पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है।

साप्ताहिक बंदी गुरुवार से दोबारा लागू की जाएगी। व्यापारियों में भ्रम की स्थिति पैदा न हो इसके लिए आज आदेश जारी कर दिया जाएगा। रेलवे स्टेशन पर स्क्रीनिंग और रैंडम सैंपलिंग भी बढ़ाई जा रही है। भीड़ के सीधे संपर्क में आए व्यापारियों, होटल कर्मचारियों और तीर्थ पुरोहितों की सैंपलिंग शुरू कर दी गई है।
-सी रविशंकर, जिलाधिकारी, हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed