फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona in Uttarakhand Latest news: Circular issued for university candidates, this paper will have to be brought together to sit in the exam

Corona in Uttarakhand : विवि परीक्षार्थियों के लिए सर्कुलर जारी, परीक्षा में बैठने के लिए साथ लाना होगा ये कागज

Fri, 07 Aug 2020 09:23 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 07 Aug 2020 09:23 AM IST
विज्ञापन
Corona in Uttarakhand Latest news:  Circular issued for university candidates, this paper will have to be brought together to sit in the exam
गढ़वाल विश्वविद्यालय - फोटो : file photo

गढ़वाल विवि श्रीनगर ने अन्य प्रदेशों से आने वाले परीक्षार्थियों से सरकार से प्रमाणित लैब का कोरोना निगेटिव प्रमाणपत्र साथ लाने के लिए कहा है। प्रमाणपत्र यात्रा शुरू करने से 72 घंटे पूर्व निर्गत होने पर मान्य होगा। विवि के अनुसार, प्रमाण पत्र होने से परीक्षार्थियों को केंद्र व राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार क्वांरटीन नहीं होना पड़ेगा। 

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand: 48 जवानों समेत 369 नए संक्रमित मिले, मरीजों का आंकड़ा 8600 पार
विज्ञापन


आगामी सितंबर माह से गढ़वाल विवि और इससे संबद्ध शिक्षण संस्थानों में यूजी और पीजी (स्नातक एवं स्नातकोत्तर) की फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं होनी हैं। इसे देखते हुए विवि के परीक्षा नियंत्रक अनुभाग ने सर्कुलर जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. एससी भट्ट ने बताया कि यूजीसी/एमएचआरडी की एसओपी के अनुसार यदि किसी क्षेत्र में आवागमन में प्रतिबंध हो, तो छात्र-छात्राओं का परिचय और प्रवेश पत्र पास के रुप में मान्य होगा।

विवि के जनसंपर्क अधिकारी से संपर्क करने के लिए कहा

प्रो. एससी भट्ट ने कहा कि प्रदेश से बाहर से आने वाले छात्र-छात्राएं असुविधा से बचने के लिए सरकार से प्रमाणित लैब से कोविड-19 प्रमाण पत्र साथ में लाएं। प्रो. भट्ट ने अपील की कि प्रदेश के बाहर से आने वाले फाइनल सेमेस्टर के परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्र में समय पर पहुंचे। उन्होंने किसी भी समस्या या शंका के समाधान के लिए विवि के जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा से संपर्क करने के लिए कहा है। 

10 सितंबर से होंगी गढ़वाल विवि की परीक्षाएं

गढ़वाल विवि में पहली सितंबर से होने वाली परीक्षाएं अब 10 सितंबर से शुरू होंगी। विवि से संबद्ध शिक्षण संस्थानों और छात्रों के अनुरोध पर विवि ने यह निर्णय लिया है। विवि के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. एससी भट्ट ने बताया कि पूर्व में फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं एक सितंबर से प्रस्तावित थीं, लेकिन कई संबद्ध संस्थानों और छात्रों ने परीक्षा तिथि आगे खिसकाने का अनुरोध किया था।

जिस पर विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल के अनुमोदन के बाद 10 सितंबर से परीक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि नया परीक्षा कार्यक्रम जल्द विवि की वेबसाइट में अपलोड कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed