फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Gandhi Park No entry ban imposed since Corona time period Uttarakhand news in hindi

गांधी पार्क में अभी भी नो एंट्री: कोरोना काल के समय से लगा बैन नहीं हटा, लोगों को लौटना पड़ना रहा मायूस

Mon, 07 Nov 2022 09:55 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 07 Nov 2022 09:55 AM IST
सार

देहरादून में गांधी पार्क सबकी पसंदीदा जगह है। शहर के बीचोंबीच इस पार्क के अंदर काफी पेड़ होने के कारण जहां गर्मियों में लोग यहां छांव की तलाश में आते हैं, तो सर्दियों में गुनगुनी घूप का आनंद लेने के लिए, लेकिन फिलहाल लोग इसका अनांद नहीं ले पा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Dehradun Gandhi Park No entry ban imposed since Corona time  period Uttarakhand news in hindi
देहरादून में गांधी पार्क - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना काल के समय शहर के बीचोंबीच स्थित गांधी पार्क में नगर निगम ने सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक लोगों की एंट्री पर रोक लगाई थी। अब कोरोना के मामले बेहद कम हो गए हैं लेकिन पार्क में लगी बंदिश समाप्त नहीं की जा रही है। जिससे उक्त समय में पार्क में आने वाले लोगों को लौटाया जा रहा है।

विज्ञापन


दून में गांधी पार्क ही एक ऐसा स्थान है, जो शहर के बीचोंबीच है। इस पार्क को लोग खूब पसंद भी करते हैं। पार्क के अंदर काफी पेड़ होने के कारण जहां गर्मियों में लोग यहां छांव की तलाश में आते हैं, तो सर्दियों में गुनगुनी घूप का आनंद लेने के लिए।
विज्ञापन


पार्क के अंदर चिल्ड्रन पार्क भी बना हुआ है। जिसके कारण लोग बड़ी मात्रा में यहां अपने बच्चों को सैर कराने के लिए लाते हैं। वर्तमान में पार्क में सुबह नौ बजे से एक बजे तक लोगों की एंट्री पर बैन है, जिससे पार्क घूमने आने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अब 12वीं पास ही बन सकेंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जिला और राज्य स्तर से भरी जाएंगी सीटें

उधर, इस व्यवस्था से नगर निगम के अधिकांश अधिकारी भी अंजान हैं। पार्क की जिम्मेदारी संभाल रहे जेई प्रकाश रतूड़ी का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में कोरोना काल के दौरान आदेश जारी हुए थे लेकिन अभी तक उन्हें पार्क पूरा समय खोलने के आदेश नहीं दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed