{"_id":"5e2f19d88ebc3e4afb378f09","slug":"corbett-tiger-reserve-ringora-and-fato-zone-will-open-soon-for-jungle-safari","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के रिंगोड़ा और फाटो जोन में जंगल सफारी कर सकेंगे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के रिंगोड़ा और फाटो जोन में जंगल सफारी कर सकेंगे पर्यटक
Mon, 27 Jan 2020 10:43 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 27 Jan 2020 10:43 PM IST
सार
- फाटो जोन में पर्यटक बर्ड वॉचिंग का आनंद ले सकेंगे
- रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में वन मंत्री ने दी जानकारी
विज्ञापन
विस्तार
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में रिंगोड़ा और फाटो जोन पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने फरवरी में दोनों जोनों को खोलने का दावा किया है। वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत रविवार को होटल एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत में वन मंत्री ने बताया कि फरवरी से कॉर्बेट पार्क में रिंगोड़ा जोन खोलने जा रहे हैं। शुरुआत में सुबह-शाम की पाली में 15 जिप्सियां पर्यटकों को लेकर जाएंगी। कॉर्बेट पार्क पर पर्यटकों के दबाव को कम करते हुए वन मंत्री ने कॉर्बेट पार्क से लगे तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंदर फाटो जोन को भी खोलने की बात कही है।
विज्ञापन
इस जोन में भी सुबह शाम की पाली में 15-15 जिप्सियां चलेंगी। इनमें पर्यटक बर्ड वॉचिंग का आनंद ले सकेंगे। साथ ही कॉर्बेट पार्क के ढेला जोन में अब 30 जिप्सियां एक पाली में चलेंगी।
विज्ञापन
कॉर्बेट पार्क में आने वाले पर्यटक यहां के दुर्लभ वन्यजीवों को देख सकेंगे। वन मंत्री ने कॉर्बेट पार्क के पाखरो जोन में भी 10 जिप्सियां बढ़ा दीं हैं। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक पराग मधुकर धकाते, सीटीआर निदेशक राहुल, कमल त्रिपाठी, विकास जिंदल, हरिसिंह मान, एजी अंसारी, अमरपाल सिंह आदि रहे।