फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corbett National Park: Garjia Zone open for tourists for safari from today

Corbett National Park: सैलानियों के लिए खुला गर्जिया जोन, 282 भारतीय और 14 विदेशी पर्यटकों ने की सफारी

Tue, 01 Nov 2022 10:16 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 01 Nov 2022 10:16 PM IST
सार

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) से अनुमति मिलने पर कॉर्बेट प्रशासन ने रिंगौड़ा से गेट बनाकर मंगलवार सुबह जोन की शुरुआत की।

विज्ञापन
Corbett National Park: Garjia Zone open for tourists for safari from today
सैलानियों के लिए खुला गर्जिया जोन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉर्बेट नेशनल पार्क का गर्जिया जोन सैलानियों के लिए खुल गया है। मंगलवार को पहले दिन 282 भारतीय और 14 विदेशी पर्यटकों ने जंगल सफारी की। उन्हें दो बाघों के दर्शन हुए। गर्जिया जोन जून में बंद कर दिया गया था। उसके बाद एनटीसीए ने गर्जिया जोन में आवाजाही पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन


Corbett National Park: 15 नवंबर को खुलेगा ढिकाला जोन, नाइट स्टे और डे सफारी के लिए 14 दिसंबर तक बुकिंग फुल
विज्ञापन


राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) से अनुमति मिलने पर कॉर्बेट प्रशासन ने रिंगौड़ा से गेट बनाकर मंगलवार सुबह जोन की शुरुआत की। उपनिदेशक नीरज शर्मा और विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी ने सैलानियों की जिप्सी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रिंगौड़ा की बुजुर्ग महिला बीना देवी ने फीता काटकर गेट का शुभारंभ किया। पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी, ईको टूरिज्म के रेंजर संजय पांडे, बिजरानी रेंजर बिंदर पाल व स्थानीय ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजरानी रेंजर बिंदरपाल ने बताया कि गर्जिया जोन में पहले दिन सुबह 25 जिप्सियां और शाम की पाली में 30 जिप्सियां जंगल सफारी के लिए गईं। सुबह की पाली में 119 भारतीय, 9 विदेशी और शाम की पाली में 163 भारतीय, 4 विदेशी सैलानियों ने भ्रमण किया। पहले दिन कुल 282 भारतीय व 14 विदेशी सैलानियों ने जंगल सफारी का लुत्फ उठाया। सुबह और शाम की पाली में सैलानियों को 2 बाघ दिखे, जबकि शाम की पाली में एक बाघ व एक तेंदुआ दिखाई दिया।

पर्यटकों के लिए खुला कॉर्बेट फॉल

रामनगर वन प्रभाग के कालाढूंगी रेंज के नयागांव स्थित कॉर्बेट फॉल पर्यटकों के लिए खुल गया है। बरसात में यह फॉल बंद कर दिया जाता है। मंगलवार को एक महिला पर्यटक से गेट पर रिबन काटकर उद्घाटन कराया गया। 

कालाढूंगी वन क्षेत्राधिकारी ख्याली राम आर्या ने बताया कि प्रभागीय वन अधिकारी कुंदन कुमार के निर्देश पर फॉल को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। फॉल पर पर्यटकों के नहाने पर प्रतिबंध रहेगा। यह फॉल नयागांव में मुख्य रामनगर मार्ग से दो किमी जंगल के बीच है।

यहां पहाड़ियों से गिरता प्राकृतिक झरना पर्यटकों को आकर्षित करता है। प्रतिवर्ष हजारों पर्यटक यहां पहुंचकर फॉल का आनंद लेते हैं। इस दौरान फॉल प्रभारी शहीद अहमद, प्रकाश छिमवाल, मनीष पांडे, मोहन बिष्ट, लक्ष्मण सिंह अधिकारी, भावना बोरा आदि कर्मी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed