फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corbett national park 15 fake website caught 

कॉर्बेट नेशनल पार्क की 15 फर्जी वेबसाइटें पकड़ी, सीटीआर प्रशासन ने सभी को जारी किया नोटिस

Fri, 21 Jun 2019 05:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Jun 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
Corbett national park 15 fake website caught 
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ओरिजनल वेबसाइट - फोटो : फाइल फोटो

कॉर्बेट पार्क की फर्जी वेबसाइटों की वजह से पर्यटक ठगी का शिकार हो रहे हैं। सीटीआर प्रशासन ने ऐसी 15 फर्जी वेबसाइट चिह्नित कर एडवोकेट के माध्यम से इन वेबसाइट को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


नोटिस में कहा गया है कि, वे कॉर्बेट के नाम पर किए जाने वाले दावों को तत्काल हटाएं। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गो डैडी वेबसाइट के डोमिन पर चलने के कारण गो डैडी वेबसाइट को भी नोटिस भेजा है। 
विज्ञापन


सीटीआर निदेशक संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि कॉर्बेट नेशनल पार्क की ओरिजनल वेबसाइट www.corbettonline.uk.gov.in है। इस वेबसाइट के माध्यम से पर्यटक ऑनलाइन बुकिंग कराते हैं, लेकिन लंबे समय से कॉर्बेट के नाम पर फर्जी वेबसाइट संचालित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन वेबसाइट की वजह से पर्यटक ठगी के शिकार हो रहे है और एक परमिट दो-दो पर्यटकों को आवंटित हो रहा है। ऐसी फर्जी वेबसाइट पकड़ने के लिए सीटीआर ने एक टीम गठित की। 

गठित टीम के सदस्यों ने पर्यटक बनकर इन फर्जी वेबसाइटों पर दर्ज मोबाइल नंबरों पर फोन कर उनके सही पते की जानकारी ली। टीम ने 15 ऐसी फर्जी वेबसाइट पकड़ी हैं जो गो डैडी वेबसाइट के डोमिन पर चल रही हैं।

इन फर्जी वेबसाइटों में www.jimcorbettnationalpark.co.in, www.jimcorbettbooking.in, www.corbettnationalpark.com, www.corbettnationalpark.in हैं। इन सभी को सीटीआर के निर्देश पर एडवोकेट ललित मोहन तिवारी ने लिगल नोटिस जारी किया है, जिसमें आईपीसी 420, आईटी एक्ट व कॉपीराइट के प्रावधानों को उल्लंघन करने की बात कही है।

अधिकारियों ने बताया कि ये वेबसाइट फर्जीवाड़े से कॉर्बेट के नाम का इस्तेमाल करके लोगों की बुकिंग करा रही थीं और उन्हें ठग रही थी। अक्सर ऐसा होता है कि इन पोर्टल को चलाने वाले लोग पर्यटकों को मुख्य अभयारण्य ले ही नहीं जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed