फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   COPD rising due to smoking and pollution

धूम्रपान और प्रदूषण के कारण बढ़ रहा सीओपीडी

Wed, 20 Nov 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
COPD rising due to smoking and pollution
देहरादून। मैक्स हॉस्पिटल में पल्मोनोलॉजिस्ट ने क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) के बारे में जागरूकता के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं और जानकारियां साझी की गईं। विशेषज्ञों ने विषाक्त कणों, धूम्रपान और प्रदूषण के प्रभाव से बढ़ते श्वसन रोग की बचाव की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

पल्मोनोलॉजी विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. पुनीत त्यागी के अनुसार बहुत से लोग सांस की तकलीफ बढ़ने और खांसी को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानते हैं। हो सकता है कि रोग के प्रारंभिक चरण में कोई भी लक्षण न दिखे। वर्षों तक सांस की कमी के बिना भी सीओपीडी विकसित हो सकता है। लोगों को अक्सर अधिक विकसित चरणों में लक्षण दिखते हैं। सीओपीडी फेफड़ों की बीमारी का एक प्रगतिशील रूप है। जो हल्के से लेकर गंभीर स्तर तक हो सकता है। सीओपीडी में फेफड़ों में हवा का आना-जाना बंद होने लगता है और सांस लेना मुश्किल हो जाता है। इसका पता स्पईरोमेट्री द्वारा लगाया जाता है जो की मैक्स अस्पताल में उपलब्ध है। इस मौके पर वाइस प्रेसिडेंट, ऑपरेशंस और यूनिट हेड. डॉ. संदीप सिंह तंवर ने कहा कि मैक्स देहरादून राज्य में सबसे अच्छी चिकित्सा प्रौद्योगिकी लाने में सबसे आगे रहा है। इसी को जारी रखते हुए इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी की शुरुआत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed