फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cooperative societies membership campaign Target to create two lakh new members by 30th November Uttarakhand

Dehradun:  सहकारी समितियों में 30 नवंबर तक दो लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य, मंत्री धन सिंह रावत ने दिए निर्देश

Sat, 11 Nov 2023 04:55 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 11 Nov 2023 04:55 PM IST
सार

समीक्षा बैठक में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि फरवरी माह में हरिद्वार में सहकारिता का चिंतन शिविर होगा। इसमें भविष्य के लिए योजनाएं और नीतियां बनाई जाएंगी, ताकि ग्रामीण किसानों की आमदनी सहकारिता के जरिए दोगुनी हो सके।

विज्ञापन
cooperative societies membership campaign Target to create two lakh new members by 30th November Uttarakhand
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 30 नवंबर तक 670 सहकारी समितियों में दो लाख नए सदस्य बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, सभी समितियों में चुनाव कराए जाने के लिए यह जरूरी है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, वर्तमान में प्रदेश में 12 लाख सहकारी सदस्य हैं, जबकि 77 हजार नए सदस्य बने हैं। डॉ. रावत ने शुक्रवार शाम विधानसभा स्थित सभाकक्ष में सहकारिता अधिकारियों की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। मंत्री ने कहा, फरवरी माह में हरिद्वार में सहकारिता का चिंतन शिविर होगा। इसमें भविष्य के लिए योजनाएं और नीतियां बनाई जाएंगी, ताकि ग्रामीण किसानों की आमदनी सहकारिता के जरिए दोगुनी हो सके।

विज्ञापन

कहा, यह योजना स्थानीय स्तर पर सहकारिता की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। इससे ग्रामीण समुदायों को विभिन्न क्षेत्रों में समृद्धि के लिए उपाय और मौके प्रदान किए जाएंगे। सहकारिता की ताकत को बढ़ाकर ग्रामीण समुदायों को आर्थिक रूप से मजबूत और स्वावलंबी बनाना है।मंत्री ने ओटीएस की प्रगति भी जानी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  मसूरी में नौ होटलों को बंद करने के आदेश, 20 को थमाए नोटिस, दो पर 60 लाख का जुर्माना

अधिकारियों ने बताया, मृतक बकायेदारों के 6,778 परिजनों नेअब तक 17 करोड़ 23 लाख रुपये जमा किए हैं। बैठक में निबंधक सहकारी समितियां आलोक कुमार पांडेय, अपर निबंधक सहकारिता आनंद शुक्ल, राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक नीरज बेलवाल आदि मौजूद थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed