फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Convocation of  Central Academy State Forest Service 

45 ट्रेनी बने वन अधिकारी, सीएम रावत ने मेडल देकर किया सम्मानित

Mon, 01 May 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 01 May 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Convocation of  Central Academy State Forest Service 

केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा के दीक्षांत समारोह से पास आउट होकर 45 ट्रेनी अपने राज्यों के वन महकमे में वन अधिकारी बन गए। इनमें 11 महिला अधिकारी भी शामिल थीं। हालांकि उत्तराखंड का एक भी अधिकारी इसमें शामिल नहीं था। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


सोमवार को केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा में 2015-17 बैच के ट्रेनी आफिसरों का दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। समारोह में 45 अधिकारी पासआउट हुए। इनमें मणिपुर के 11, राजस्थान के 33 और केरल के एक अधिकारी शामिल हैं। इस मौके पर सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि जिस क्षेत्र में पुरुषों का आधिपत्य माना जाता रहा है, वहां महिलाएं भी जगह बना रही हैं।
विज्ञापन


इससे पहले अकादमी की प्राचार्य मीरा अय्यर ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। उन्होंने बताया कि सबसे पहले 16 महीने का अकादमी में प्रशिक्षण हुआ। इसके बाद चार माह की फील्ड ट्रेनिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्स में 1100 घंटे का पठन पाठन शामिल है। समारोह में आईजीएनएफए के निदेशक डा. शशि कुमार, आईसीएफआरई के महानिदेशक डा. एससी गैरोला, भारतीय वन सर्वेक्षण महानिदेशक सैबल दास गुप्ता, डब्ल्यूआईआई निदेशक डा. वीबी माथुर, प्रधान मुख्य वन संरक्षक अजय कुमार, राजपाल सिंह, डा. सविता आदि मौजूद रहे।

किसे कौन सा मेडल

Convocation of  Central Academy State Forest Service 

मिनिस्ट्री ऑफ एनवायरमेंट क्लाइमेट चेंज गोल्ड मेडल : सुभाष केबी, केरल

बेस्ट आलराउंडर ट्रेनी ऑफिसर सिल्वर मेडल : सुभाष केबी, केरल

फारेस्ट मैनेजमेंट एंड वर्किंग प्लान सिल्वर मेडल : डा. आशीष व्यास, राजस्थान

प्रॉफिशिएंसी इन इकोलॉजी सिल्वर मेडल : सुभाष केबी, केरल

आरसी कौशिक प्राइज फॉर प्रॉफिशिएंसी इन सोइल : छविंद्र पाल सिंह चौहान, राजस्थान

सीएएसएफओएस एसोसिएशन प्राइज : सुनील गुप्ता, राजस्थान

पी श्रीनिवास प्राइज इन फॉरेस्ट प्रोटेक्शन : डा. आशीष व्यास, राजस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed