फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Convict sentenced to rigorous imprisonment in case

Dehradun News: आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में दोषी को 20 साल की कठोर कैद

Tue, 11 Aug 2026 02:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 11 Aug 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Convict sentenced to rigorous imprisonment in case
ऋषिकेश में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में एफटीएससी (पॉक्सो) मंजु सिंह मुंडे की अदालत ने आरोपी अशोक को दोषी करार देते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर उसे दो साल का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा। अदालत ने पीड़िता को राज्य सरकार की ओर से तीन लाख रुपये प्रतिकर दिए जाने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन


घटना एक जुलाई 2025 की है। अभियोजन के अनुसार घटना के दिन बच्ची शौचालय जाने के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लोगों से जानकारी मिलने पर परिजन सार्वजनिक शौचालय पहुंचे। शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद था और बच्ची के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दे रही थी। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो आरोपी अशोक वहां मौजूद था। बच्ची ने अपने परिजनों को बताया कि आरोपी ने उसके साथ गलत हरकत की थी। इसके बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने विवेचना पूरी करने के बाद 29 अगस्त 2025 को आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया था। मामले में 27 अक्तूबर 2025 को आरोप तय किए गए और 10 अगस्त को फैसला सुनाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed