फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Container driver Murder in Rudrapur and dead body throw on Highway

विवाद के बाद साथियों ने कर डाली कंटेनर चालक की हत्या, शव हाईवे किनारे फेंककर हुए फरार 

Fri, 24 Jan 2020 08:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 24 Jan 2020 08:54 PM IST
सार

  • सिडकुल की टाटा कंपनी में कंटेनर लेकर आया था अलीगढ़ निवासी अजय सिंह 
  • कंपनी के अंदर पहले वाहन लगाने को लेकर दूसरे कंटेनर के चालक और क्लीनर से हुआ था विवाद 

विज्ञापन
Container driver Murder in Rudrapur and dead body throw on Highway
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में रुद्रपुर की सिडकुल की टाटा कंपनी में मैजिक वाहन लेने आए दो कंटेनर चालक बृहस्पतिवार रात को आपस में भिड़ गए। मामला शांत होने के थोड़ी देर बाद ही दोनों पक्षों में फिर से विवाद हो गया।

विज्ञापन


इसके बाद दूसरे कंटेनर के क्लीनर और चालक ने मिलकर लोहे की रॉड से हमला कर एक कंटेनर चालक की हत्या कर दी और शव को नैनीताल हाईवे के किनारे फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन


पूरे प्रकरण में फरार क्लीनर की भूमिका अधिक सामने आ रही है। सूचना पर एसएसपी बरिंदरजीत सिंह और एसपी क्राइम प्रमोद कुमार ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जानकारी ली। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी के अलीगढ़ थाना हरतुआगंज के ग्राम खेड़ा बुजुर्ग निवासी अजय सिंह (37) पुत्र राधे लाल आर साईं लॉजिस्टिक्स ट्रांसपोर्ट कंपनी दिल्ली में कंटेनर चालक था। 22 जनवरी को वह मैजिक वाहन लेने के लिए दिल्ली से कंटेनर (एनएल 01 के 6293) को लेकर सिडकुल की टाटा कंपनी में आया था।

बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे पारले चौक के पास अजय के कंटेनर के साथ अन्य कंटेनर भी मैजिक वाहन लेने के लिए कतार में खड़े थे। इसी बीच, कंपनी में पहले अंदर जाने को लेकर अजय और अन्य कंटेनर चालक, क्लीनर में झड़प के बाद लाठी-डंडे चल गए। हंगामा बढ़ने पर अन्य चालक भी मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया। 

इसके बाद देर रात दोनों चालकों में फिर मारपीट हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर के अज्ञात चालक और उसके क्लीनर ने अजय को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। क्लीनर इतना आक्रामक हो गया था कि उसने बीचबचाव के लिए आए अन्य चालकों से भी भिड़ना शुरू कर दिया। अन्य चालकों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। आखिर में क्लीनर ने अजय के सिर पर कई बार लोहे की रॉड से हमले किए, जिसमें अजय की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी अजय के शव को सड़क किनारे फेंककर मय वाहन फरार हो गए। 

एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम होगा। हत्यारों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गईं हैं। फोरेंसिक टीम के सब इंस्पेक्टर संजय जोशी, दीपक चौहान, मनीष बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर मिट्टी, खून के सैंपल लिए। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार देर शाम हत्यारोपियों को पकड़ लिया गया है। शनिवार सुबह मामले का खुलासा किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed