फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Consumer Price Index: List of ten highest inflation states of the country released, Uttarakhand also included

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक : देश के दस सबसे ज्यादा महंगाई वाले राज्यों की सूची जारी, जानिए उत्तराखंड कितने नंबर पर

Wed, 16 Feb 2022 11:57 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 16 Feb 2022 11:57 AM IST
सार

केंद्रीय सांख्यिकी व कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस (एनएएसओ) की उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के ताजा आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है। देश में सबसे ज्यादा महंगाई वाले 10 राज्यों की सूची जारी की गई है। 

विज्ञापन
Consumer Price Index: List of ten highest inflation states of the country released, Uttarakhand also included
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

उत्तराखंड की चुनावी सियासत को गरमाने वाली महंगाई नीचे उतरने का नाम नहीं ले रही। राज्य के शहरी क्षेत्रों में देश में सबसे अधिक महंगाई दर्ज की गई। राज्य के शहरी क्षेत्रों में महंगाई की दर 6.64 से बढ़कर 7.62 प्रतिशत आंकी गई है, जो देश में सबसे अधिक है। देश में सबसे ज्यादा महंगाई वाले 10 राज्यों में उत्तराखंड आठवें स्थान पर है।

विज्ञापन


दिसंबर से जनवरी के बीच महंगाई दर 5.83 प्रतिशत से बढ़कर 6.38 प्रतिशत हुई
प्रदेश में दिसंबर से जनवरी के बीच महंगाई दर 5.83 प्रतिशत से बढ़कर 6.38 प्रतिशत हो चुकी है। केंद्रीय सांख्यिकी व कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस(एनएएसओ) की उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के ताजा आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है। देश में दिसंबर में महंगाई दर 5.59 प्रतिशत बढ़कर जनवरी में 6.01 प्रतिशत हो चुकी है। 

विज्ञापन


22 राज्यों की सूची में हरियाणा में उपभोक्ता वस्तुओं के दाम सबसे अधिक हैं। वहां महंगाई की दर अन्य राज्यों से सबसे अधिक 7.23 प्रतिशत है। हरियाणा के बाद महंगाई में दूसरा स्थान पश्चिम बंगाल है जहां 7.11 प्रतिशत महंगाई है। सबसे कम महंगाई दर वाला राज्य पंजाब है। पंजाब राज्य में 4.09 प्रतिशत महंगाई दर है। पड़ोसी राज्य हिमाचल और उत्तरप्रदेश की महंगाई दर उत्तराखंड से अधिक है। हिमाचल में 6.72 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश की महंगाई दर 6.71 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी क्षेत्रों में देश में सबसे अधिक महंगाई दर
आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे अधिक महंगाई दर बेशक हरियाणा राज्य की हो, लेकिन शहरी क्षेत्रों में महंगाई दर देश में सबसे अधिक उत्तराखंड राज्य की है। पहाड़ी राज्य के शहरी क्षेत्रों में कर्नाटक(6.81 प्रतिशत)  तेलंगाना(6.75 प्रतिशत) पश्चिम बंगाल(6.60 प्रतिशत) से भी अधिक है। राज्य की महंगाई दर 7.62 प्रतिशत आंकी गई है।  हरियाणा के शहरी क्षेत्रों में 6.03 प्रतिशत रही।
 

हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक महंगाई

हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में देश में सबसे अधिक महंगाई दर आंकी गई। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा की महंगाई दर 8.23 प्रतिशत है। उत्तराखंड के गांवों में महंगाई की दर शहरी क्षेत्रों की तुलना में काफी कम 5.71 प्रतिशत है। 

सबसे अधिक महंगाई वाले 10 राज्य 
राज्य               महंगाई दर 
हरियाणा         7.23
पश्चिम बंगाल   7.11
जम्मू कश्मीर    6.74
तेलंगाना/हिमाचल 6.72
उत्तरप्रदेश        6.71
मध्य प्रदेश        6.52
महाराष्ट्र           6.47
उत्तराखंड         6.38
कर्नाटक          6.20
झारखंड           6.19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed