फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Construction of flyover near Shankaracharya Chowk will soon start haridwar

शंकराचार्य चौक के पास फ्लाईओवर बनाने का काम जल्द होगा शुरू

Wed, 14 Nov 2018 03:37 PM IST
रतनमणी डोभाल, अमर उजाला, हरिद्वार
रतनमणी डोभाल, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 14 Nov 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
Construction of flyover near Shankaracharya Chowk will soon start haridwar
fly over

शंकराचार्य चौक के पास फ्लाईओवर बनाने का काम शीघ्र शुरू होने वाला है। आठ साल से उत्तर प्रदेश से एनओसी नहीं मिलने के बाद एचएचएआई ने अपना डिजायन में बदलाव को दो लेन का फ्लाईओवर बनाने का रास्ता निकाला है।

विज्ञापन

 
आठ साल से शंकराचार्य चौक पर हाईवे चौड़ीकरण तथा फ्लाईओवर का काम बाधित था। नए डिजायन के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआईं) ने 45 करोड़ रुपये का ठेका दिया है। मोहकमपुर देहरादून में रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाने वाली कंपनी ही शंकराचार्य चौक पर फ्लाईओवर बनाएगी।
विज्ञापन


दिल्ली नीति पास राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर हरिद्वार के मायापुर क्षेत्र स्थित शंकराचार्य चौक पर चार लेन के स्थान पर दो लेन का एलीवेटेट फ्लाईओवर का बनाया जाएगा। दाहिनी तरफ इसको बनाया जाना है। वर्तमान में जो दो लेन का हाईवे चौड़ीकरण का चल रहा है वह चलता रहेगा। इसी के ऊपर दो लेन का फ्लाईओवर बनेगा। यह इसलिए किया गया है क्योंकि जगह कम और मंदिर व आश्रम अधिक हैं। एनएचएआई ने ठेका देकर काम शुरू करने का कार्यादेश भी कर दिया है।              
विज्ञापन
विज्ञापन

           
चुनाव के बाद शुरू हो जाएगा काम 
शंकराचार्य चौक पर फ्लाईओवर बनाने का डिजायन चेंज करने के साथ ही ठेका देने  संबंधी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद काम शुरू हो जाएगा। मोहकमपुर में आरओबी बनाने वाली कंपनी को ही ठेका दिया गया है। एनएचएआई ने काम शुरू करने का अनुबंध भी कर दिया है। कंपनी ने कैंप के लिए जगह भी चयनित कर ली है जिसकी जिलाधिकारी से अनुमति मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।              
- पीएस गुसाईं परियोजना निदेशक एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed