फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Constitution Day: Remembering Baba Saheb, took oath to save the Constitution

संविधान दिवस : बाबा साहब को याद कर संविधान बचाने की ली शपथ

Tue, 26 Nov 2024 08:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 08:05 PM IST
विज्ञापन
Constitution Day: Remembering Baba Saheb, took oath to save the Constitution
-दून में संविधान दिवस पर आयोजित किए गए कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेसियों ने कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया। बाबा साहब को याद करते हुए संविधान के बारे में बताया गया और संविधान को बचाने की शपथ ली गई।
कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और इसके बाद संविधान की रक्षा करने की शपथ भी ली। कांग्रेसी गांधी पार्क भी पहुंचे और वहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस भवन में संविधान के महत्व तथा संवैधानिक मूल्यों के सम्मुख उपस्थित चुनौतियों पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने संविधान निर्माण में बाबा साहब आंबेडकर के अद्वितीय योगदान को याद किया तथा संविधान के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि संविधान देश का सर्वोच्च कानून है जो पूरे देश जो एक सूत्र में पिरोता है। बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि भारतीय संविधान में वर्णित राष्ट्रीय एकता, अखंडता, धर्मनिरपेक्षता, समानता, स्वतंत्रता तथा लोकतंत्र इन सभी मूलभूत सिद्धान्तों से भारत शासित होता है। प्रदेश उपाध्यक्ष पूरण सिंह रावत, डॉ. प्रतिभा सिंह, राजकुमार जयसवाल, आलोक मेहता, पूनम कंडारी, ऋषभ सैनी, गौरव शर्मा, वीरेंद्र पंवार, सूरज छेत्री, वसीम खान, ललित बद्री, लाडू, अजय धीमान, संजय भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड इंसानियत मंच और जन संवाद समिति की ओर से दीन दयाल पार्क के बाहर संवैधानिक मूल्यों पर चर्चा के साथ ही संविधान से संबंधित जनगीत गाए गए। इस मौके पर निर्मला बिष्ट, कमलेश खंतवाल, राजेंद्र नेगी, सुरेंद्र सजवाण, जयकृत कंडवाल आदि मौजूद रहे।
राजीव नगर कंडोली में सौ से ज्यादा आम लोगों के साथ विपक्षी दल एवं जन संगठनों के प्रतिनिधि एकत्र हुए। उन्होंने आवाज उठाई कि वर्तमान सरकार लोगों के घरों को और संविधान के मूल्यों को खतरे में डाल रही है। इस मौके पर कुसुम लता, शंकर गोपाल, राजेंद्र शाह, मुमताज, रमन पंडित, क्रांति देवी, जनतुल आदि मौजूद रहे।
पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक चकराता प्रीतम सिंह, पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा एवं पूर्व विधायक राजकुमार सहित कांग्रेसजनों ने संविधान दिवस पर घंटाघर स्थित बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मोमबत्ती जलाकर नमन किया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता दीप वोहरा, अर्जुन सोनकर, सोमप्रकाश बाल्मीकि, विवेक चौहान, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।

कांवली में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष आयोजित संविधान बचाओ माह के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धस्माना ने संविधान की रक्षा का संकल्प दिलाया। इस मौके पर अवधेश कुमार कठेरिया, ललित बद्री, संजय भारती, अनीता दास, सुशीला बेलवाल शर्मा, गुड्डी देवी, शुभम सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed