फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congressmen busy preparing for Save Constitution rally

Dehradun News: संविधान बचाओ रैली की तैयारी में जुटे कांग्रेसी

Mon, 28 Apr 2025 07:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
Congressmen busy preparing for Save Constitution rally
- विकासनगर व सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में हुई बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर/सेलाकुई। कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली की तैयारियों के लिए विकासनगर व सहसपुर विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी संगठन के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की गई।
विकासनगर स्थित तिलक भवन में संपन्न हुई बैठक में पीसीसी सदस्य संजय जैन ने कहा कि संविधान बचाओ रैली में विकासनगर विधानसभा क्षेत्र से भारी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल होंगे। इस दौरान पार्टी के सभी संगठनों के पदाधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्र में रैली के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा, अनुपम कपिल, राजीव शर्मा, तनवीर आलम, संदीप भटनागर, सुरजीत सिंह, ऋषिपाल, नईम, विनय जायसवाल, वीरेंदर, सलमान, अहसान, दानिश, भुवन पंत, डीके बनर्जी, अनस मुनीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक नंदा की चौकी क्षेत्र में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि संविधान को बचाने की जिम्मेदारी प्रत्येक व्यक्ति की है। इसलिए सभी लोगों को एकजुट होकर रैली में शामिल होना चाहिए। बैठक में सहसपुर विधानसभा के युवक कांग्रेस अध्यक्ष जॉय बर्सवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित पंवार, प्रधान संगठन के अध्यक्ष मुकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह तोमर, नीतीश मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed