फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress workers protest in Dehradun over deteriorating law and order situation Crime rise in Doon

Dehradun: कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, बढ़ते अपराध के मामलों को लेकर कांग्रेसियों का पुलिस मुख्यालय में हंगामा

Sat, 14 Feb 2026 01:14 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 14 Feb 2026 01:14 PM IST
सार

राजधानी में बढ़ते अपराध के मामलों को लेकर कांग्रेसी पुलिस मुख्यालय में प्रदर्शन करने पहुंचे। 

विज्ञापन
Congress workers protest in Dehradun over deteriorating law and order situation Crime rise in Doon
बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में बढ़े अपराधों के बीच कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कांग्रेसी प्रदर्शन करते हुए पुलिस मुख्यालय पहुंचे। सुभाष रोड पर लगे बैरिकेडिंग पर चढ़कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चकराता विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत व अन्य नेताओं ने कहा कि प्रदेश में लगातार अपराध की घटनाएं सामने आ रही है, लेकिन प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप है।

विज्ञापन

गुंजन हत्याकांड, अर्जुन हत्याकांड और अब विक्रम शर्मा की हत्या के साथ ही दून में शांति और सुकून की भी हत्या हुई। पॉश इलाके में शुमार राजपुर रोड पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हुए गोलीकांड से एक बार फिर सनसनी फैल गई। राजधानी देहरादून में 11 दिन में दिनदहाड़े लगातार हत्या की इस तीसरी घटना से पूरे शहर में दहशत है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Census: उत्तराखंड की प्रशासनिक और भौगोलिक सीमाएं सील, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना, 25 अप्रैल से पहला चरण

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह हत्याकांड की खबर जैसे ही दूनवासियों तक पहुंची तो हर व्यक्ति की जुबान पर बस एक सवाल था आखिर शांत और सुकून की वादियों में बसे दून में ये हो क्या रहा है। इतना ही नहीं सिलसिले वार हुईं इन आपराधिक घटनाओं के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर शांत माने जाने वाले इस शहर में अपराधी बेखौफ कैसे हो गए।

एसएसपी अजय सिंह को हटाया

वहीं देहरादून में 48 घंटे के भीतर दो हत्याओं के बाद एसएसपी अजय सिंह को हटा दिया गया। उनकी जगह अब हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को दून की कमान सौंपी गई है। अजय सिंह को एसएसपी एसटीएफ बनाया गया। वहीं, एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह को हरिद्वार का एसएसपी बनाया गया है। ऊधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा को एसपी अभिसूचना बनाया है, उनकी जगह अजय गणपति कुम्भार को ऊधमसिंह नगर भेजा है। वह वर्तमान में चंपावत के एसपी थे, उनकी जगह पिथौरागढ़ की एसपी रेखा यादव को चंपावत भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed