फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress workers organized Ankita Bhandari Nyay

Dehradun News: कांग्रेसियों ने निकाली अंकिता भंडारी न्याय यात्रा

Thu, 18 Jan 2024 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Congress workers organized Ankita Bhandari Nyay
I- वीआईपी नाम उजागर कर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

I

I
I

I- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बोले,वीआईपी कितना भी बड़ा हो एफआईआर दर्ज होI

महानगर और मसूरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तर्ज पर अंकिता भंडारी न्याय यात्रा का आयोजन किया। यात्रा के माध्यम से कांग्रेसियों ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी का नाम उजागर करने और उसके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।

कांग्रेस प्रदेश महासचिव गोदावरी थापली और महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में यात्रा हाथीबड़कला चौक से शुरू होकर गांधी पार्क में समाप्त हुई। गांधी पार्क में आयोजित सभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जिस तरह राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उन लोगों को समर्पित है, जिनके साथ अन्याय हो रहा है। उसी तरह आज की यह यात्रा भी उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को समर्पित है, जिसे न्याय नहीं मिल सका है। कहा कि जब गवाह ने न्यायालय में बता दिया है कि किन लोगों ने उसे वनंतरा रिसॉर्ट पर बुल्डोजर चलाने का आदेश दिया तो इन लोगों पर एफआईआर दर्ज क्यों नहीं हो रही है। कहा कि उसके खिलाफ एडिशनल चार्जशीट दायर होना चाहिए। कहा कि इसी तरह जिस वीआईपी का नाम अंकिता के माता पिता ने लिया है, उस व्यक्ति पर तत्काल एफआईआर हो चाहिए। वह कितना ही बड़ा क्यों न हो। कहा कि यह मुख्यमंत्री धामी की भी परीक्षा है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड ने अपराधियों और सत्ताधारियों के बीच संबंध को उजागर किया है। भाजपा की सरकार में अब शांत पहाड़ों में बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का भाजपा का नारा खोखला है।
विज्ञापन




महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि महिलाओं के संघर्ष और त्याग से उत्तराखंड बना था। लेकिन आज यहां एक बेटी को उसके प्रदेश में न्याय नहीं मिल पा रहा है। कहा कि अंकिता के लिए न्याय की मांग को मुखर करने और सरकार के दोहरे चरित्र को उजागर करने के लिए ही न्याय यात्रा आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव गोदावरी थापली है ने कहा कि भाजपा की कथनी करनी में जमीन आसमान का फर्क है। अंकिता को न्याय देने के स्थान पर धामी सरकार न्याय के पैरोकारी कर रहे लोगों को धमका रही है। न्याय के लिए जारी इस लड़ाई में कांग्रेस अंकिता के परिवार के साथ है और इसी संदेश को देने के लिए आज की यात्रा का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा में मुख्य रूप से महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, मनीष नागपाल, महानगर महासचिव आलोक मेहता, महेंद्र सिंह नेगी, सुरेन्द्र रावत, सोनिया आनंद, मोहन थापली, अमित गुप्ता, विकास राज, महादेव भट्ट, उर्मिला थापा, प्रदीप डोभाल, अनिल बस्नेत, मेघ सिंह कंडारी, महेश चंद, वसीम खान, दुर्गा राई, दीप चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed