फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress workers busy preparing for Rahul Gandhi visit state in-charge Kumari Selja reaches Dehradun

Dehradun: चार जून से राहुल गांधी उत्तराखंड में करेंगे चुनावी शंखनाद, तैयारियां परखने दून पहुंचीं कुमारी सैलजा

Sun, 31 May 2026 01:26 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 31 May 2026 01:26 PM IST
सार

लंबे समय बाद उत्तराखंड दौरे पर आ रहे कांग्रेस के शीर्ष नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं।

विज्ञापन
Congress workers busy preparing for Rahul Gandhi visit state in-charge Kumari Selja reaches Dehradun
कुमारी सैलजा पहुंचीं देहरादून - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ता नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे की तैयारी में जुटे हैं। वही, आज व्यवस्थाओं की समीक्षा और जायजा लेने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा देहरादून पहुंचीं। उनके आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


Dehradun: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बूथ अध्यक्ष के घर किया नाश्ता, दिया संदेश-हर कार्यकर्ता जरुरी
विज्ञापन


इस दौरान प्रेसवार्ता कर कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी के चार व पांच जून को उत्तराखंड दौरे से चुनावी शंखनाद करेंगे। कांग्रेस 2027 के चुनाव के लिए एक जुट है। राहुल गांधी के दौरे के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चार धाम यात्रा में प्रदेश सरकार देश दुनिया के श्रद्धालुओं को तो बुला रही है लेकिन व्यवस्था करने में पूरी तरह से नाकाम है। इस बार जनता सब जवाब देगी।

राहुल गांधी करेंगे चुनावी शंखनाद

राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे के लिए प्रदेश कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अल्मोड़ा में होने वाली रैली और पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन के लिए मोर्चा संभाल लिया है।

विधानसभा व लोकसभा चुनाव में लगातार शिकस्त मिलने के बाद 2027 में सत्ता वापस की उम्मीद लगाए कांग्रेस को नई ऊर्जा देने के लिए राहुल गांधी का दौरा अहम माना जा रहा है। वर्ष 2021 में राहुल गांधी उत्तराखंड आए थे। इसके बाद विधानसभा उपचुनाव, लोकसभा चुनाव और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें उत्तराखंड आने का वक्त नहीं मिला।

2027 के चुनाव के लिए कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व उत्तराखंड में सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा कुमाऊं व गढ़वाल मंडल का पांच-पांच दिन का पहले ही दौरा कर चुकी है। अब चार व पांच जून को राहुल गांधी के दौरे पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed