फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress will survive by following the ideals of Indira Gandhi

इंदिरा गांधी के आदर्शों पर चलकर बचेगी कांग्रेस

Wed, 20 Nov 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Congress will survive by following the ideals of Indira Gandhi
देहरादून। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस को दोबारा मजबूत करने के लिए इंदिरा गांधी के आदर्शों पर चलना होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को इंदिरा मार्केट स्थित पुराने रोडवेज बस अड्डे पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व विधायक राजकुमार और महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि इंदिरा गांधी हमेशा गरीबों की हितैषी रहीं। उन्होंने गरीबी हटाओ का नारा देकर देश में कमजोरों और अपवंचितों को मजबूत करने का काम किया। लालचंद शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी के रूप में देश को एक बेहद शक्तिशाली और मजबूत इरादों वाली प्रधानमंत्री मिली थीं। उन्होंने देश के विकास और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख बढ़ाने के लिए अनगिनत प्रयास किए। इस अवसर पर संजय किशोर, अशोक वर्मा, डॉ. विजेंद्र पाल, टीटू त्यागी, संजय काला, प्रदीप जोशी, राजेश शर्मा, अर्जुन सोनकर, मुकेश सोनकर, कविता सोनकर, देविका रानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed