फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress will not sit quiet until Ankita gets justice: Surbhi

अंकिता को न्याय मिलने तक चुप नहीं बैठेगी कांग्रेस : सुरभी

Mon, 19 Jan 2026 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Congress will not sit quiet until Ankita gets justice: Surbhi
राजपुर रोड ​स्थित कांग्रेस भवन में पत्रकारों से वार्ता करती युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव - फोटो : महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
दून पहुंची युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी सुरभी द्विवेदी ने प्रेस वार्ता कर कहा कि अंकिता को न्याय मिलने तक कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि भाजपा के 52 से ज्यादा एमपी-एमएलए ऐसे हैं जो महिलाओं पर गलत टिप्पणी के बाद से विवादों में घिरे हैं। उन्होंने देहरादून कांग्रेस मुख्यालय से मैं भी अंकिता नामक कैंपेन की शुरुआत की। कहा कि यह अत्यंत चिंताजनक है कि इस मामले में पीड़िता के माता-पिता की ओर से दी गई शिकायत के बजाय एक तृतीय पक्ष की शिकायत को प्राथमिकता देते हुए सीबीआई जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। यह प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है और इससे यह संदेह गहराता है कि पीड़ित परिवार को जानबूझकर हाशिये पर रखा गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घटना के बाद जिस रिजॉर्ट में अंकिता कार्यरत थी वहां स्थित अंकिता का कमरा राज्य सरकार की एजेंसियों ने जल्दबाजी में ध्वस्त कर दिया। सरकार ने इसे अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई बताया लेकिन वास्तविकता यह है कि यह कदम महत्वपूर्ण साक्ष्यों को नष्ट करने और जांच को प्रभावित करने की मंशा से उठाया गया प्रतीत होता है। यदि सरकार की नीयत साफ होती तो सबसे पहले उस स्थान को सील कर फोरेंसिक और न्यायिक प्रक्रिया पूरी की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान राष्ट्रीय सचिव युवा हरनीत कौर, देवेश उनियाल प्रदेश मीडिया चेयरमैन, सौरभ ममगाईं उपाध्यक्ष, स्वाति नेगी उपाध्यक्ष, मोहित मेहता महानगर अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed