फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress will do protest against pm modi public meeting in Rudrapur

देवभूमि में पीएम मोदी की जनसभा पर कांग्रेस बोलेगी हमला, काले झंडे लेकर रुद्रपुर कूच की तैयारी

Tue, 12 Feb 2019 08:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 12 Feb 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
Congress will do protest against pm modi public meeting in Rudrapur
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह

लोकसभा चुनाव के माहौल में गरमी भरने 14 जनवरी को रुद्रपुर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस ने काले झंडे दिखाने और विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह विरोध प्रदर्शन की कमान खुद संभालेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 14 फरवरी को रुद्रपुर कूच का आह्वान किया है।

विज्ञापन


मोदी के कार्यक्रम के लिए जहां भाजपा तैयारियों में जुटी है, वहीं विस सत्र के दौरान 14 फरवरी का अवकाश घोषित कर दिया गया है। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दो फरवरी को दून में त्रिशक्ति सम्मेलन में भाग ले चुके हैं।
विज्ञापन


भाजपा की तैयारियों को भांपते हुए कांग्रेस अब आक्रामक जवाब देने के मूड में है। इस क्रम में मोदी के विरोध का कार्यक्रम निकलकर सामने आया है। कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम के अनुसार 14 फरवरी को रुद्रपुर पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत से मोदी का विरोध करेंगे। प्रधानमंत्री का घेराव किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरिद्वार और सहारनपुर जिले में जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा डेढ़ सौ तक पहुंच चुका है, लेकिन प्रधानमंत्री ने संवेदना का एक शब्द नहीं बोला है। जो कार्रवाई यूपी और उत्तराखंड अब कर रहे हैं, यदि वे पहले की होती, तो मौत का ये आंकड़ा नहीं होता। उन्होंने कहा कि दो साल में गन्ना किसानों से किया गया वायदा पूरा नहीं हुआ है। राफेल सौदे में भ्रष्टाचार हुआ है। चौकीदार के चोर होने के साफ प्रमाण मिले हैं। यह अब किसी से छिपा नहीं है।

कुमाऊं में आधार बढ़ाने पर प्रीतम का जोर
डेढ़ साल पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बने प्रीतम सिंह का कुमाऊं क्षेत्र में आधार बढ़ाने पर जोर है। अभी ज्यादा दिन नहीं हुए, जबकि उन्होंने परिवर्तन यात्रा के जरिए कुमाऊं के तमाम इलाकों में कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया। साथ ही भाजपा सरकारों की घेराबंदी की। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध के कार्यक्रम के जरिये एक बार फिर कुमाऊं में प्रीतम सिंह कार्यकर्ताओं के साथ सक्रिय रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed