फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress took out rally on foundation day

कांग्रेस ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया, आज कांग्रेस का नारा भाजपा गद्दी छोड़ो

Wed, 29 Dec 2021 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Congress took out rally on foundation day
कांग्रेस पार्टी के 137वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। सैकड़ों दो पहिया वाहनों में सवार हजारों कार्यकर्ताओं ने पथरी बाग से होते हुए लाल पुल, ब्रह्मपुरी, बाह्मणवाला, मेहूँवाला, चंद्रबदनी होते हुए क्लेमेंनटाउन, कारगी चौक होते हुए पथरी बाग पहुंचे।
विज्ञापन

रैली के समापन पर पार्टी नेता पूरण सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कई दशकों से देश पर राज कर रहे अंग्रेजों को देश से खदेड़ा। देश को जाति, धर्म, संप्रदाय के नाम पर बांटा जा रहा है। देश विरोधी ताकतें देश की एकजुटता को तहस नहस कर रही है। देश महंगाई, बेरोजगारी के साथ ही बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आमजनता त्रस्त है। इससे निजात पाने के लिए जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। रैली में पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव जैन, याकूब सिद्की, दर्शन लाल, नितिन रावत, एसबी थापा, रजनी रावत, फैजल, योगेश खंडूजा, मंजीत कौर, रंजना पाल, खुर्शीद, पार्षद अमनदीप, मयूर गुसाईं, साजिद, साहिल चौधरी, कैलाश ठाकुर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed