फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress State President Karan Mahra reached Mussoorie, paid tribute to the martyrs, had a direct dialogue with the workers in Congress Bhawan

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा पहुंचे मसूरी ,शहीदों की दी श्रद्वाजंलि,कांग्रेस भवन में कार्यक्रताओं के साथ किया सीधा संवाद,लि

Thu, 28 Apr 2022 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
Congress State President Karan Mahra reached Mussoorie, paid tribute to the martyrs, had a direct dialogue with the workers in Congress Bhawan
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा प्रदेश भ्रमण कार्यक्रम के तहत पहली बार मसूरी पहुंचे। उन्होंने शहीद स्थल पहुंचकर उत्तराखंड राज्य के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने पर करण माहरा का मसूरी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर माहरा ने कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया और सुझाव लिए। पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने गढ़वाल दौरे का शुभारंभ कर दिया है। कहा कि कांग्रेस को कैडर बेस पार्टी बनाने की दिशा में जाना पड़ेगा। अभी तक जो देखा गया वह पार्टी लीडर बेस पार्टी बनी रही। माहरा ने कहा कि जब तक कार्यकर्ताओं की परेशानी नहीं समझेंगे, तब तक उनकी लड़ाई नहीं लड़ पाएंगे। कहा कि चुनाव में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार सहित तमाम मुद्दों पर पूरा माहौल भाजपा के खिलाफ था, उसके बाद भी भाजपा चुनाव जीत जाती है तो इसमें शक होना लाजिमी है। कहा कि चार धाम यात्रा शुरू होने वाली है, लेकिन सरकार की व्यवस्था कहीं नहीं दिखाई दे रही है। आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, मनमोहन सिंह मल्ल, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, जिला महामंत्री अमित गुप्ता, राजीव अग्रवाल, राम प्रसाद कवि, भगवान सिंह धनाई और जोत सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed