फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress spokesperson Gaurav Vallabh surrounded the BJP on the audio-video that went viral on social media

Uttarakhand election 2022 : सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो-वीडियो पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा, कहा- सरकार आने पर कराएंगे जांच

Sat, 12 Feb 2022 08:45 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 12 Feb 2022 08:45 AM IST
सार

एक ऑडियो में कोई शख्स महिला से अश्लील बातें कर रहा है तो दूसरे वीडियो में गर्भवती महिलाओं के लिए दिए जाने वाले खजूर को एक्सपायर बताया गया है। तीसरा वीडियो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का है, जिसमें वह कह रहे हैं कि उत्तराखंड में भाजपा के लिए कड़ा मुकाबला है।

विज्ञापन
Congress spokesperson Gaurav Vallabh surrounded the BJP on the audio-video that went viral on social media
कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ - फोटो : एएनआई फाइल फोटो

विस्तार

सोशल मीडिया पर वायरल कुछ कथित ऑडियो-वीडियो को हथियार बनाते हुए कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है। एक ऑडियो में कोई शख्स महिला से अश्लील बातें कर रहा है तो दूसरे वीडियो में गर्भवती महिलाओं के लिए दिए जाने वाले खजूर को एक्सपायर बताया गया है। तीसरा वीडियो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का है, जिसमें वह कह रहे हैं कि उत्तराखंड में भाजपा के लिए कड़ा मुकाबला है।

विज्ञापन


शुक्रवार को राजीव भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ और डॉ. समां मोहम्मद ने एक-एक कर कथित ऑडियो-वीडियो मीडिया सामने प्रस्तुत किए। प्रो. गौरव ने कहा कि ऑडियो में जो व्यक्ति महिला से अश्लील बातें कर रहा है, वह व्यक्ति भाजपा सरकार में है।
विज्ञापन


बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं, इस ऑडियो से पता चल जाता है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस ऑडियो की जांच कराएगी। जांच में साक्ष्य मिलने के बाद इनको जेल जाना पड़ेगा। वहीं, एक वीडियो दिखाकर दावा किया महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य की नाक के नीचे गर्भवती महिलाओं को एक्सपायर हो चुके खजूर परोसे जा रहे हैं। इन्हें खाने से संक्रमण की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttrakhand Election 2022: आप का वचन पत्र जारी, कहा- पूरे न किए वादे तो दर्ज करा देना केस
 

जहां भाजपा सरकारें, वहां बढ़ रहा महिला उत्पीड़न : डॉ. समां 
प्रवक्ता डॉ. समां मोहम्मद ने 2020 की एनसीआरबी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि उत्तराखंड में एक साल में दुष्कर्म के 487 मामले दर्ज हुए। पॉक्सो एक्ट में 573 केस दर्ज हुए। कहा कि इसे संयोग कहा जाए या प्रयोग, जहां-जहां बीजेपी की सरकारें हैं, वहां महिलाओं के साथ दुष्कर्म, यौन शोषण के मामले बढ़े हैं। उन्होंने कई भाजपा नेताओं के नाम गिनाए, जो यौन उत्पीड़न के मामलों में आरोपी हैं।

‘मतदान के पहले ही भाजपा ने मानी हार’ 
प्रो. गौरव वल्लभ ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक कथित वीडियो दिखाते हुए कहा कि उत्तराखंड में भाजपा चुनाव से पहले ही अपनी हार घोषित कर चुकी है। वीडियो में शिवराज सिंह से कुछ लोग उत्तराखंड में भाजपा की स्थिति पूछ रहे हैं। इसके जवाब में शिवराज कह रहे हैं कि यूपी में तो ठीक है, लेकिन उत्तराखंड में मुश्किल लड़ाई है। प्रो. गौरव ने कहा कि शिवराज सिंह ने यह बयान उत्तराखंड में कई दिनों तक बीजेपी के लिए वोट मांगने के बाद दिया है। 

ऑडियो निराधार, असत्य, कांग्रेस का षड्यंत्र : जुगरान 

कथित ऑडियो पर आरोप-प्रत्यारोप की सियासत गरमा गई है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र जुगरान ने इसे षड्यंत्र करार दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी इस साजिश का पर्दाफाश करेगी और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी
उन्होंने ऑडियो को निराधार, झूठा और कांग्रेस का षड्यंत्र बताया।

कहा कि चुनाव के तीन दिन पहले कांग्रेस ने षड्यंत्र शुरू दिया है। पार्टी इसे बेहद गंभीरता से लेगी। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है। हार का डर इन्हें साजिश करने के लिए मजबूूर कर रहा है। चेतावनी दी कि कांग्रेस षड्यंत्रों से बाज आए, वरना परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि ऑडियो में कोई सत्यता नहीं है। उन्होंने भी इसे कांग्रेस की साजिश बताया। 

ऑडियो निराधार, असत्य, कांग्रेस का षडयंत्र: जुगरान
प्रदेश सरकार के एक मंत्री के विवादित ऑडियो पर आरोप-प्रत्यारोप की सियासत गरमा गई है। वायरल ऑडियो के बहाने कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा। भाजपा ने भी कांग्रेस पर पलटवार किया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र जुगरान ने इसे षड्यंत्र करार दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी इस साजिश का पर्दाफाश करेगी और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने ऑडियो को निराधार, झूठा और कांग्रेस का षड्यंत्र बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस षडयंत्रों में माहिर है। तीन दिन पहले उसने षड्यंत्र करना प्रारंभ कर दिया। ऑडियो को साजिश बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी इसे बेहद गंभीरता से लेगी। इस साजिश का पर्दाफाश भी किया जाएगा। साजिश में जो भी शामिल हैं, उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होगी।  उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है। हार का डर इन्हें साजिश करने को मजबूर कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस षड्यंत्रों से बाज आए, वरना परिणाम भुगतने को तैयार रहे। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि ऑडियो में कोई सत्यता नहीं है। उन्होंने भी इसे कांग्रेस की साजिश बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed