दीवारों पर लिखा कुछ ऐसा, देखकर हैरान रह गए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी भवनों की दीवारों पर कांग्रेस के नारों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को परेशान कर दिया है। इस संबंध में पार्टी की ओर से मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी को पूर्व में पत्र भेजा जा चुका है। लेकिन किशोर ने एक बार फिर दोहराया है कि वॉल पेंटिंग में पार्टी का कोई हाथ नहीं है।
बता दें कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग की ओर से सभी राजनीतिक दलों व संगठनों को लोगों को हिदायत जारी हुई है कि वे बगैर इजाजत भवनों की दीवारों पर वाल पेंटिंग या पोस्टर बाजी न करें।
इस संबंध में मुख्य निर्वाचन आयोग की ओर से दिशा-निर्देश जारी हो गए हैं। साथ ही सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी हुए हैं कि वे ऐसे मामलों में नियमसम्मत एक्शन लें।
बिना इजाजत लिखे गए नारे
आयोग के निर्देश जारी होने के बाद राजनीतिक दल हरकत में आ गए हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के मुताबिक, पिछले महीने प्रदेश भ्रमण के दौरान उन्होंने सरकारी भवनों की दीवारों पर कांग्रेस के नारों लिखे देखे, जिसकी पार्टी की ओर से कोई इजाजत नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पार्टी की ओर से एक पत्र भी भेजा गया था। पार्टी के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट की ओर से भेजे गए इस पत्र में स्पष्ट किया गया था।