फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress Show sting operation video against cm trivendra singh rawat again

कांग्रेस ने सीएम त्रिवेंद्र पर फिर किया 'स्टिंग वार', निवेश के नाम पर पैसों के लेन-देन का लगाया आरोप

Wed, 05 Jun 2019 09:11 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 05 Jun 2019 09:11 AM IST
विज्ञापन
Congress Show sting operation video against cm trivendra singh rawat again
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

सीएम की घेराबंदी के लिए कांग्रेस भवन में मंगलवार को भी सार्वजनिक तौर पर स्टिंग दिखाए गए। उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा ने स्टिंग के सार्वजनिक प्रदर्शन की अपनी मुहिम के दूसरे चरण में मीडिया के सामने सरकार की जीरो टॉलरेंस की घोषणा का मखौल उड़ाया। 

विज्ञापन


माहरा ने कहा कि पोल खोलने का सिलसिला जारी रहेगा। वह 14 या 15 जून को एक बार फिर से मीडिया को सीएम के चहेतों का स्टिंग दिखाएंगे, जो व्यक्तिगत हितों के लिए मोल भाव कर रहे हैं। माहरा ने कुछ दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस करके सीएम के करीबी व्यवसायी संजय गुप्ता के स्टिंग सार्वजनिक किए थे। इन स्टिंग के जरिये कांग्रेस ने सीएम और संजय गुप्ता के बीच पारिवारिक और व्यवसायिक रिश्तों को साबित करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के कई नेताओं के साथ माहरा ने सीएम और उनके करीबियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बार-बार सुबूत दिए जाने के बावजूद जांच नहीं कराई जा रही है। कांग्रेस इस मामले में सड़कों पर उतरने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निवेश करने के नाम पर धंधेबाजी का आरोप जड़ा

कांग्रेस भवन में मंगलवार को जो स्टिंग दिखाए गए, उसके अनुसार, 18 अप्रैल 2018 को संजय गुप्ता और आयुष गौड़ की मुलाकात होती है। आयुष एक बडे़ होटल का प्रतिनिधि बनकर उत्तराखंड में निवेश की इच्छा जाहिर करता है।

संजय गुप्ता उससे, सरकार जेब में होने की बात कहता है। ये भी कहता है कि सीएम वहीं करते हैं, जो वो कहता है। स्टिंग में संजय गुप्ता ये कहते हुए दिख रहा है कि सीएम को खुश कर दो, तो तुम्हारे सारे काम उत्तराखंड में फ्री होंगे। कांग्रेस के अनुसार, स्टिंग में पांच मई 2018 की रात की एक पार्टी की बात कही जा रही है। इसके बाद, 19 अप्रैल 2018 को डिनर पर संजय गुप्ता और आयुष गौड़ की मुलाकात का जिक्र है।

कांग्रेस के अनुसार, सीएम से मिलने और काम कराने के एवज में तय हुए रुपयों में से पांच लाख का अग्रिम भुगतान भी स्टिंग में दिखाया जा रहा है। कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस में आयुष गौड़, संजय गुप्ता के साथ सीएम की फोटो भी सार्वजनिक की है।

तीन लाख रुपये की रकम नोएडा से की जमा

फोटो के जरिये कांग्रेस ने यह साबित करने की कोशिश की कि जिस दिन आयुष को सीएम से मिलाने के लिए संजय गुप्ता ले गया था, उस दिन उसने जो कपडे़ पहने हैं, वे ही फोटो और स्टिंग दोनों जगह दिख रहे हैं।

कांग्रेस नेता के अनुसार, पांच मई 18 की रात में सीएम से मीटिंग के बाद तय पूरी रकम न मिलने पर संजय गुप्ता भड़कता है। इसके बाद आयुष की बात में फंसकर वह बाकी के तीन लाख के लिए अपनी पत्नी के बैंक अकाउंट का विवरण देता है।

तीन दिन बाद आठ मई 2018 को उसी खाते में तीन लाख की रकम नोएडा से डाली जाती है। कांग्रेस नेता ने स्टिंग में सीएम के भाई, ओएसडी का भी जिक्र किया है। इसके अलावा, गो सेवा आयोग के अध्यक्ष पद के लिए पैसों की पेशकश और रकम अलग-अलग खातों में डालने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed