फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress screening committee meeting panel of candidates Lok Sabha Election 2024

Uttarakhand Congress: आज तय होगा प्रत्याशियों का पैनल, नई दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक

Wed, 06 Mar 2024 01:10 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 06 Mar 2024 01:10 PM IST
सार

प्रत्याशियों को लेकर आज कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में नई दिल्ली में होगी। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कई दावेदार भी दिल्ली पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Congress screening committee meeting panel of candidates Lok Sabha Election 2024
नई दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में प्रदेश की पांचों सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। जिसमें प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार कर केंद्रीय चुनाव कमेटी को भेजा जाएगा। जिसके बाद पार्टी हाईकमान प्रत्याशी घोषित करेगी।

विज्ञापन


स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक से पहले टिकट के दावेदारों ने दिल्ली पहुंच कर प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी और स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भगत चरण दास से मुलाकात कर टिकट के लिए पैरवी की। भाजपा ने नैनीताल, अल्मोड़ा और टिहरी लोकसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। लेकिन कांग्रेस में अभी तक प्रत्याशियों को लेकर तस्वीर साफ नहीं है।
विज्ञापन


कांग्रेस से पांचों सीटों पर टिकट के लिए 40 से अधिक नेताओं ने दावेदारी की है। जबकि दिग्गज चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। प्रत्याशियों को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी की दो-तीन बैठकों में मंथन हो चुका है। बुधवार को नई दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की अंतिम बैठक में प्रत्याशियों का पैनल तय कर केंद्रीय चुनाव कमेटी को भेजा जाएगा। 12 मार्च को केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election 2024:  गठबंधन के बीच हरिद्वार लोस सीट पर सपा की निगाहें, ऐसा है वोटों का गणित

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। इसके अलावा विधायक भुवन कापड़ी, विक्रम सिंह नेगी, प्रदेश महासचिव नवीन जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, प्रकाश जोशी भी दिल्ली में है। मंगलवार को दावेदारों ने प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी व स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भगत चरण दास से भी मुलाकात कर टिकट को लेकर अपना पक्ष रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed