फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress screening committee meeting on candidates today State in-charge Shailja Kumari Uttarakhand news

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस उत्तराखंड की पांचों सीट पर जल्द घोषित करेगी प्रत्याशी, बैठक में हुआ मंथन

Thu, 29 Feb 2024 09:30 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 29 Feb 2024 09:30 PM IST
सार

प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी के साथ चुनाव व बूथ प्रबंधन की रणनीति पर चर्चा की गई। दो मार्च को दोबारा से स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी।

विज्ञापन
Congress screening committee meeting on candidates today State in-charge Shailja Kumari Uttarakhand news
प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस जल्द ही पांचों सीटों पर प्रत्याशी घोषित करेगी। बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भगत चरण दास की अगुवाई में प्रत्याशियों को लेकर बैठक हुई, जिसमें प्रत्याशियों को लेकर मंथन किया गया।

विज्ञापन


दो मार्च को दोबारा से स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। वहीं, प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी के साथ चुनाव व बूथ प्रबंधन की रणनीति पर चर्चा की गई। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा मौजूद रहे। लगभग डेढ़ घंटे चली बैठक में पांचों लोकसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन


तय किया कि चुनाव में दमदार प्रत्याशी को मैदान में उतारा जाएगा। प्रत्याशियों को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी ने पांचों सीटों में सर्वे किया है। बता दें कि पांचों सीटों पर 40 लोगों ने दावेदारी की है। हालांकि, कई बड़े नेता चुनाव लड़ने से इन्कार कर चुके हैं। उधर, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी के साथ तीन घंटे तक बैठक हुई, जिसमें चुनाव और बूथ प्रबंधन की रणनीति चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Assembly Session: देर रात तक चला सदन, बिना चर्चा के पास हुए पांच विधेयक, आज सत्र का चौथा दिन


प्रभारी ने प्रदेश अध्यक्ष माहरा से चुनाव की तैयारियों को लेकर फीडबैक लिया। साथ चुनाव में उठाए जाने वाले उत्तराखंड से संबंधित मुद्दों, प्रचार अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा, जल्द ही पांचों सीटों पर पार्टी हाईकमान प्रत्याशी घोषित करेगी। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में प्रत्याशियों को लेकर चर्चा हुई। दो मार्च को दोबारा से स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed