फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress protest for Inflation before amit shah visit in dehradun

महंगाई पर कांग्रेसियों की हुंकार, सब्जी और दाल के पैकिट की माला गले में लटकाकर किया प्रदर्शन 

Tue, 19 Sep 2017 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 19 Sep 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
congress protest for Inflation before amit shah visit in dehradun

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दो दिवसीय दौरे से पहले कांग्रेसियों ने महंगाई के मुद्दे पर प्रदेश और केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की। उन्होंने दोनों सरकारों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए गले में सब्जी और दाल के पैकेट की माला पहनकर प्रदर्शन किया, वहीं रसोई गैस के खाली सिलेंडर लेकर गांधी पार्क में धरना दिया।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की ओर से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया। जिसमें उन्होंने राज्यपाल से प्रदेश सरकार के जन विरोधी फैसलों पर रोक लगाने की मांग की। 
विज्ञापन


बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को धरना-प्रदर्शन करने का एलान किया था। मंगलवार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में गांधी पार्क में एकत्रित हुए और धरना प्रदर्शन किया। प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार ने अपनी पहली ही कैबिनेट मीटिंग में राज्य खाद्य योजना के तहत मिलने वाले सस्ते गेहूं-चावल की कीमतों में वृद्धि करने का फैसला लेकर गरीबों की थाली से खाना निकाल लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, लेकिन इस ओर न तो केंद्र सरकार का ध्यान है और न ही प्रदेश सरकार का। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत अपने न्यूनतम स्तर पर है, इसके बाद भी घरेलू बाजार में डीजल और पेट्रोल की कीमतें अपने उच्चतम स्तर है। केंद्र सरकार का सारा ध्यान बहुराष्ट्रीय कंपनियों को फायदा पहुंचाने पर है।

congress protest for Inflation before amit shah visit in dehradun

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। विधानसभा चुनावों के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा, लेकिन प्रदेश में ऐसा नहीं किया जा रहा है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन सरकार का ध्यान इस ओर नहीं है। प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर ने कहा कि भाजपा ने जनता के बीच जो भ्रम फैलाया था वह दूर हो चुका है।

2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जीत हासिल करेगी। इसके बाद कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। इस दौरान पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, हीरा सिंह बिष्ट, विधायक करण माहरा, मनोज रावत, ममता राकेश, पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल, पूर्व विधायक राजकुमार, लालचंद शर्मा, पृथ्वीराज चौहान, सूर्यकांत धस्माना, डा. आरपी रतूड़ी, शोभाराम, गरिमा दौसानी, राजेंद्र शाह, यामीन अंसारी, कमलेश रमन, पूनम भगत, अमरीश कुमार, जोत सिंह बिष्ट, मथुरादत्त जोशी, सुरेश आर्या, विक्रम सिंह नेगी, शैलेंद्र रावत, राजीव चौधरी आदि मौजूद रहे। 

- प्रदेश सरकार का छह माह का कार्यकाल पूरा हो चुका है। छह माह में सरकार ने जनता के हित में एक भी फैसला नहीं लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को देहरादून आ रहे हैं। कांग्रेस उनसे मांग करती है कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान जो वादे किए उन्हें पूरा करें। 
प्रीतम सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष 

-महंगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार का ध्यान इस ओर नहीं है। कांग्रेस सड़क से सदन तक भाजपा की गलत नीतियों का विरोध करेगी। जनता भी अब भाजपाइयों की चिकनी चुपड़ी बातों में नहीं आने वाली है। भाजपा के राज में किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं, व्यापारी और नौकरीपेशा लोग परेशान हैं । 
इंदिरा हृदयेश, नेता प्रतिपक्ष 

-प्रदेश की जनता अपने को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उत्तराखंड में स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार को जनता की हितों की ख्याल ही नहीं है। कांग्रेस एकजुट होकर जनता को जागरूक करने का काम करेगी। 
- संजय कपूर, सह प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed