{"_id":"59393dd34f1c1bd1799c77e7","slug":"congress-party-blame-on-modi-fest","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस बोली, मोदी फेस्ट जनता के पैसे की बर्बादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस बोली, मोदी फेस्ट जनता के पैसे की बर्बादी
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Thu, 08 Jun 2017 05:36 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र की भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने पर 26 मई से 15 जून तक मनाए जा रहे मोदी फेस्ट कार्यक्रम को कांग्रेस ने जनता के धन की बर्बादी करार देते हुए भाजपा से तीन साल का हिसाब मांगा है।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि आखिर मोदी सरकार किस बात का जश्न मना रही है। उत्तराखंड में पेयजल संकट है, तीर्थ यात्रियों की बदइंतजामी के चलते सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो रही है। शराब और खनन माफियाओं को बढ़ावा देने के लिए नीतियां बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
एनएच-74 घोटाले में आरोपियों को बचाने के लिए सीबीआई जांच को वापस लिया जा रहा है। कहा कि पूरे देश में किसानों के कर्ज माफी पर सरकार बैकफुट पर है। किसानों को गोलियां मारकर मौत के घाट उतारा जा रहा है। देश में बेरोजगारी, किसानों की आत्महत्याएं व महंगाई बढ़ रही है। कालाधन वापस नहीं आया है।
विज्ञापन
नोटबंदी से आर्थिक संकट बना हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सरकारी, संविदा, पीआरडी कर्मी हड़ताल पर हैं, जबकि भाजपा के संकल्प पत्र में किए वायदों पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। कांग्रेस ने इसे जनता के साथ विश्वासघात करार देते हुए मोदी फेस्ट का विरोध किया है।