फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress New formula for ticket distribution in uttarakhand nikay chunav 2018

निकाय चुनाव: कांग्रेस ने निकाला टिकट बांटने का नया फॉर्मूला, टिकट चाहिए तो करना होगा ऐसा

Tue, 27 Feb 2018 07:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 27 Feb 2018 07:28 AM IST
विज्ञापन
Congress New formula for ticket distribution in uttarakhand nikay chunav 2018
कांग्रेस

निकाय चुनाव में टिकट की दावेदारी करने वाले कांग्रेसियों को चुनाव लड़ने के लिए अपनी जेब ढीली करनी होगी। पार्टी केवल उन्हीं दावेदारों के नाम पर विचार करेगी, जो यह निश्चित धनराशि जमा कराएंगे। उक्त धनराशि वापस नहीं की जाएगी और पैसा पार्टी फंड में जमा हो जाएगा। कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में भी टिकट वितरण के दौरान यह फार्मूला अपनाया था।

विज्ञापन


 किसी भी चुनाव में कई कार्यकर्ता टिकट के लिए पार्टी पर दबाव बनाते हैं। वहीं, कई कार्यकर्ता केवल चर्चा में रहने के लिए दावेदारी कर देते हैं, जबकि उनका धरातल पर कोई वजूद नहीं होता। ऐसे कार्यकर्ताओं को रोकने और केवल गंभीरता से वास्तविक दावेदारी करने वालों की स्क्रिनिंग करने के लिए कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में स्पेशल फार्मूला लागू किया था।
विज्ञापन


इसके तहत टिकट के सभी दावेदारों से आवेदन शुल्क के रूप में पांच हजार रुपये लिए गए थे। कांग्रेस पदाधिकारियों के अनुसार, इससे जहां दावेदारों की स्क्रिनिंग आसान हो गई, वहीं पार्टी फंड में भी काफी पैसा जमा हो गया। अब यही व्यवस्था निकाय चुनाव में भी लागू होगी। पार्टी महानगर प्रवक्ता महेश जोशी ने बताया कि वास्तविक दावेदारों की छंटनी के लिए यह व्यवस्था लागू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के पैसे पर असमंजस

Congress New formula for ticket distribution in uttarakhand nikay chunav 2018

विधानसभा चुनाव के पैसे पर असमंजस
बीते विधानसभा चुनावों के समय कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सभी दावेदारों से पांच हजार रुपये आवेदन शुल्क लेने का निर्णय लिया गया था। जिसके बाद प्रदेश भर में दावेदारी करने वाले नेताओं ने यह राशि जमा कराई थी। उस वक्त यह तय नहीं किया गया था कि टिकट की घोषणा होने के बाद यह पैसा लौटाया जाएगा या नहीं, जिससे कई दावेदारों ने इस पैसे को लेकर सवाल उठाए। कई को अब तक यह लगता रहा है कि उक्त पैसा वापस होगा। इस बारे में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का कहना है कि दावेदारों से लिया गया पैसा वापस होना था या नहीं, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

कितनी धनराशि लेंगे, करेंगे तय
दावेदारों की स्क्रीनिंग के लिए यह व्यवस्था लागू रहेगी। दावेदारों से आवेदन शुल्क के रूप में कितनी धनराशि ली जाएगी, यह बाद में तय किया जाएगा। इसको लेकर हाईकमान और वरिष्ठ पदाधिकारियों से दिशा-निर्देश लिए जाएंगे।
- मथुरा दत्त जोशी, मुख्य प्रवक्ता, कांग्रेस

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed