फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress meeting held at Trishala Devi Jain Dharamshal

पछवादून का भाईचारा कायम रखना सबकी जिम्मेदारी: नवप्रभात

Sun, 09 Jul 2023 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Congress meeting held at Trishala Devi Jain Dharamshal

विज्ञापन



त्रिशला देवी जैन धर्मशाला में हुई कांग्रेस की बैठक, सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शनिवार को त्रिशला देवी जैन धर्मशाला में बैठक हुई। इसमें पछवादून मेें बिगड़ते सांप्रदायिक सौहार्द पर चिंता जताई गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि पछवादून का भाईचारा और परंपरा बनी रहे, यह सबकी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि आजादी के दौरान जब पूरे देश में दंगे हुए तब भी पछवादून का अमन-चैन और भाईचारा कायम रहा। कहा कि यदि किसी गांव और शहर में कोई घटना होती है तो उसमें बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। बाहरी व्यक्तियों का पुरजोर विरोध होना चाहिए। कहा कि कांग्रेस को अपनी इकाइयों के स्तर पर शांति और निगरानी कमेटी का गठन करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। सोशल मीडिया से सावधान रहने की बात कही। सौहार्द को बनाए रखने के लिए नफरत के खिलाफ मोहब्बत की बात करनी होगी। कहा कि वह पछवादून का भाईचारा खत्म नहीं होने देंगे।
विज्ञापन




इस दौरान जिलाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, संजय जैन, पूर्व प्रधान इमरान खान, अयूब हसन, रोहित पुंडीर, दिनेश कुमार, पीडी शर्मा, शम्मी प्रकाश, तनवीर आलम, शाहिस्ता इकबाल, कितेश जयसवाल, इकबाल प्रधान ने विचार रखे। संचालन प्रदेश सचिव विकास शर्मा ने किया। ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, आशीष पुंडीर, कुंवर पाल, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, राजीव शर्मा, धीरेंद्र तडियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed