{"_id":"64ae7a3bc69529bd5706a885","slug":"congress-maun-satyagraha-for-support-rahul-gandhi-uttarakhand-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress Maun Satyagraha: उत्तराखंड में कांग्रेस ने खोला मोर्चा, राहुल गांधी के समर्थन में मौन सत्याग्रह शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Congress Maun Satyagraha: उत्तराखंड में कांग्रेस ने खोला मोर्चा, राहुल गांधी के समर्थन में मौन सत्याग्रह शुरू
Wed, 12 Jul 2023 03:37 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 12 Jul 2023 03:37 PM IST
सार
करन माहरा ने कहा, पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से कई मंचों से मोदी और अडानी के संबंधों पर सवाल उठाने पर केंद्र की मोदी सरकार की ओर से उनके खिलाफ लगातार कुटिल कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है।
विज्ञापन
कांग्रस मौन सत्याग्रह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कांग्रेस ने राहुल गांधी के समर्थन में बुधवार से मौन सत्याग्रह शुरू कर दिया है। सुबह गांधी पार्क में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठे हुए और महात्मा गांधी प्रतिमा के सामने सत्याग्रह पर बैठे।
विज्ञापन
इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, दीपिका पांडे, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक हरीश धामी, अनुपमा रावत, विक्रम सिंह, रवि बहादुर ,पूर्व विधायक विजयपाल सजवान राजकुमार मथुरा दत्त जोशी, गरिमा दसौनी, अमरजीत सिंह, समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा, पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से कई मंचों से मोदी और अडानी के संबंधों पर सवाल उठाने पर केंद्र की मोदी सरकार की ओर से उनके खिलाफ लगातार कुटिल कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है।
विज्ञापन
Kishau Dam Project: हिमाचल-उत्तराखंड मिलकर करेंगे बात, करेंगे खर्च की हिस्सेदारी घटाने की मांग
कार्यकर्ताओं ने कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है, तब से राज्य की कानून व्यवस्था निम्न स्तर पर पहुंच चुकी है। भाजपा सरकार में न तो बच्चियां सुरक्षित हैं और न ही महिलाएं। पिछले आठ माह के भीतर राज्य में महिलाओं के साथ घटित घटनाएं इसका प्रमाण हैं।