फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress leaders will cut their hair and send to CM Ruckus due to BJP state president Controversial statement

केश पर कलह: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर छिड़ा बवाल, अब केश काटकर सीएम को भेजेंगे कांग्रेस के बड़े नेता

Mon, 25 Sep 2023 11:01 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 25 Sep 2023 11:01 AM IST
सार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के बयान से बवाल छिड़ गया है। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सनातन धर्म की जानकारी नहीं है। वह अपनी पार्टी के काले कारनामों को छुपाने के लिए छोटा मुंह, बड़ी बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
Congress leaders will cut their hair and send to CM Ruckus due to BJP state president Controversial statement
सीएम धामी और साथ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : amar ujala

विस्तार

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कांग्रेस की महिला नेत्रियों के केश उतरवाने के मामले में प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान के बाद कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। पार्टी का कहना है कि सरकार को चेताने के लिए महिला नेत्रियों के बाद कांग्रेस के बड़े नेता भी अब अपने केश दान कर सीएम धामी को भेजेंगे।

विज्ञापन

कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस से वार्ता में पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सनातन धर्म की जानकारी नहीं है। वह अपनी पार्टी के काले कारनामों को छुपाने के लिए छोटा मुंह, बड़ी बात कह रहे हैं। कांग्रेस नेत्रियों की ओर से केश दान को वह सनातन धर्म से जोड़कर अपने अज्ञान का परिचय दे रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब यूपीए सरकार में सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री बनने की बात आई थी, तब उन्हीं की पार्टी की वरिष्ठ महिला नेत्री रहीं सुषमा स्वराज ने सोनिया के पीएम बनने पर अपने बाल कटवाने की शपथ ली थी। उन्होंने कहा कि महिलाओं का केश दान करना, सनातन संस्कृति का हिस्सा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किता के लिए न्याय की मांग
कांग्रेस अगर इस मामले में राजनीति कर रही है, तो भाजपा सरकार विपक्ष के सवालों का जवाब देने से बच क्यों रही है। उन्हाेंने इस मामले में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष के बयान की भी निंदा की है। उन्होंने कहा कि उन्हें उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाने के लिए पार्टी लाइन से इतर आगे आकर अंकिता के लिए न्याय की मांग करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें...जोशीमठ भूधंसाव : हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार ने सार्वजनिक की वैज्ञानिकों की रिपोर्ट, आज कोर्ट में चर्चा

महिला आरक्षण बिल आधी आबादी के साथ धोखा

गोदियाल ने कहा कि मोदी सरकार का महिला आरक्षण बिल पूर्व के जुमलों की तरह एक शिगूफा है। अगर उनकी नीयत साफ है तो इसे तुरंत लागू क्यों नहीं करती। भाजपा ने ऐसा नहीं करके आधी आबादी के साथ धोखा किया है। गोदियाल ने कहा सहकारिता विभाग में भर्ती घोटाले की रिपोर्ट जांच समिति ने सरकार को सौंप दी है। उन्हें पता चला है कि यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री तक पहुंच गई है। उन्होंने रिपोर्ट को तत्काल सार्वजनिक करते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed