फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress leaders did not hesitate in membership campaign: Harish Rawat

सदस्यता अभियान में कोताही न बरते कांग्रेस नेता: हरीश रावत

Sun, 07 Nov 2021 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Congress leaders did not hesitate in membership campaign: Harish Rawat
कैंट विधानसभा में आयोजित कांग्रेस पाटी की सदस्यता ग्रहण अभियान कार्यक्रम में लोगों को पार्टी की - फोटो : DEHRADUN
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश के सभी कांग्रेसी नेताओं से अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में किसी तरह की कोताही न बरतें।
विज्ञापन

शनिवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रेमनगर में कांग्रेसी नेता एवं वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी वीरेंद्र पोखरियाल के नेतृत्व में चलाए गए सदस्यता अभियान में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि पार्टी के नेता इस काम को बखूबी निभा रहे होंगे। पार्टी की सदस्यता दिलाना हर नेता का और पार्टी का बुनियादी काम है। जो लोग चाहते हैं कि कांग्रेस सत्ता में वापसी करे और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करे, वे सदस्य जरूर बनें। इस अवसर पर हरीश रावत ने कई स्थानीय लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पार्टी नेता वीरेंद्र पोखरियाल ने अभियान में शामिल सभी स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को आयोजन सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। पोखरियाल ने कहा कि अभियान की शुरुआत प्रेमनगर से हुई है। अब आने वाले दिनों में अन्य क्षेत्रों में भी अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर पृथ्वीपाल सिंह चौहान, सुमित खन्ना, पार्षद जितेंद्र तनेजा, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश चौहान, गुरुवचन दुग्गल, मंजू क्षेत्री, तरुण चक्रवर्ती, सरोज, रानी, नीलम थापा, ऋतु, मोहित ग्रोवर, आशीष देसाई, अशोक वर्मा, राहुल तलवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed