फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress leaders and local people have objected to the

Dehradun News: ग्रीन बेल्ट और पार्क में हो रहे निर्माण कार्य पर जताई आपत्ति

Sun, 04 Feb 2024 12:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Congress leaders and local people have objected to the
Iकांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों ने डीएम को भेजा ज्ञापनI
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट और पार्क में चल रहे निर्माण कार्य पर कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर निर्माण कार्य पर रोक लगाने और जांच की मांग की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ग्रीन बेल्ट और पार्क को तहस-नहस किया जा रहा है। शिकायत के बाद भी जिला प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य पर रोक न लगाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।



शनिवार को सेलाकुई क्षेत्र निवासी कांग्रेस नेता, राज्य आंदोलनकारी और स्थानीय लोग तहसील पहुंचे। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी अमित पंवार ने कहा, ग्रीन बेल्ट और पार्क को बचाने के लिए पूर्व में कई बार सिडकुल प्रशासन को ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बताया कि एक कंपनी ग्रीन बेल्ट और पार्क के लिए आवंटित भूमि पर धड़ल्ले से अवैध निर्माण कर रही है। उन्होंने बताया कि जनता दरबार में जिलाधिकारी को मामले की जानकारी दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन




ज्ञापन सौंपने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कपरूवाण अग्रवाल, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक नेगी, जिला सचिव जेएस धीमान, नगर महामंत्री सेलाकुई कांग्रेस अखिलेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed