'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को लेकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का बयान, कहा एक्सीडेंटल नहीं वो तो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता अनुपम खेर की आने वाली फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर को लेकर उठ रहे सवालों के बीच वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने भी बयान दिया है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जनता की नजर में मनमोहन सिंह एक्सीडेंटल नहीं बल्कि एक्सीलेंट प्रधानमंत्री रहे हैं।
उनके कार्यकाल में मोबाइल क्रांति, आईटी सेक्टर और उद्योगों को बढ़ावा मिला था। मनरेगा और आरटीआई कानून जनता को मिला था। यदि मनमोहन सिंह एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर हैं तो देश की जरूरत यही है। जनता को डिजाइन और डिजाइनर प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी नहीं चाहिए।
यह बात उन्होंने सने हुए नींबू और गुड़-चाय पार्टी में कही। पार्टी में ठेठ पहाड़ी अंदाज में सने हुए नींबू, माल्टा, नमक और पकौड़ी तो तराई के गुड़ और कचरी का स्वाद भी शामिल रहा। इसके साथ ही विदेशी फल कीवी को भी परोसा गया।
हरदा ने अपने बेटे आनंद की ओर से चलाई जा रही नशे के खिलाफ मुहिम को भी पार्टी से जोड़ा। लोकसभा चुनाव से ऐन पहले हुई इस नींबू पार्टी को हरीश रावत के लोकसभा सीट पर ठोस दावेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है।