{"_id":"5899957c4f1c1b86523792e5","slug":"congress-leader-manish-tiwari-dehradun-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड संग मोदी सरकार ने किया सौतेली मां जैसा व्यवहारः मनीष तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड संग मोदी सरकार ने किया सौतेली मां जैसा व्यवहारः मनीष तिवारी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 07 Feb 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
manish tiwari
देहरादून पहुंचे कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह उत्तराखंड के साथ सौतेली मां के जैसा व्यवहार करती है।
विज्ञापन
मंगलवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार ने उत्तराखंड के साथ सौतेली मां जैसा व्यवहार किया है।
विज्ञापन
मनीष तिवारी ने दावा किया कि यदी आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में अगले पांच साल के लिए हरीश रावत की सरकार बनी तो उत्तराखंड का संपूर्ण विकास होगा।
इस दौरान हरीश रावत को चुनाव प्रचार में अकेला छोड़ने के मसले पर मनीष तिवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने नहीं आएंगे।