फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress leader Killed during Blast for Fishing in almora

मछली मारने को किए गए ब्लास्ट की चपेट में आकर कांग्रेसी नेता की मौत, सिर के उड़े चिथड़े

Thu, 30 Aug 2018 10:12 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Thu, 30 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Killed during Blast for Fishing in almora
सर्वजीत सिंह मेहरा

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भैंसियाछाना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष 50 वर्षीय सर्वजीत सिंह मेहरा का एक हादसे में आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि सर्वजीत मेहरा गधेरे में मछली मारने के लिए किए गए ब्लास्ट की चपेट में आ गए थे। ब्लास्ट के कारण उनका सिर फट गया और दोनों हाथ भी बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। बेस अस्पताल लाने तक उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भैंसियाछाना ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सर्वजीत सिंह मेहरा कुछ साथियों के साथ दल बैंड के पास स्थित एक गधेरे में मछली मारने गए थे। करीब साढ़े तीन बजे वहां पर मछली मारने के लिए ब्लास्ट किया गया और सर्वजीत सिंह मेहरा इसकी चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ब्लास्ट के कारण उनका सिर फट गया, हाथों पर गंभीर जख्म हो गए। गंभीर हालत में उनके साथी उनको बेस अस्पताल लाए, लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

 

मछलियों का अवैध शिकार आम बात

Congress leader Killed during Blast for Fishing in almora
death

उडलगांव हाल बाड़ेछीना निवासी सर्वजीत सिंह मेहरा पूर्व वन निगम उपाध्यक्ष धर्म सिंह महरा के भतीजे हैं।उधर राजस्व पुलिस उप निरीक्षक पूनम राज और एसडीएम विवेक राय के मुताबिक उनको सर्वजीत मेहरा के निधन की सूचना तो मिली है लेकिन ब्लास्ट में मौत की जानकारी नहीं है।

मछलियों का अवैध शिकार आम बात  
नदियों और गधेरों में मछलियों को ब्लीचिंग पाउडर डालकर या ब्लास्ट कर मारने की घटनाएं पहाड़ों पर आम हैं। अल्मोड़ा के निकट कोसी, स्वाल, रामगंगा, गगास, गोमती, सरयू आदि नदियों के अलावा छोटे गधेरों में भी लोग अवैध तरीके से मछलियों का शिकार करते रहते हैं।

इसमें ब्लास्ट से मछली मारना काफी खतरनाक माना जाता है। लोग मछली मारने के लिए कारतूस से बाहर निकली बत्ती में आग लगाकर कारतूस को पानी में डाल देते हैं। वाटर प्रूफ बत्ती में लगी आग से कारतूस पानी के भीतर पहुंचकर फटता है जिससे मछलियां मर जाती हैं। कई बार यह कारतूस बाहर ही फट जाने से दुर्घटनाएं हो जाती हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed