फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress leader and Uttarakhand former governor Aziz Qureshi dies Today

Uttarakhand News: पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का लंबी बीमारी के बाद निधन, प्रदेश में ढाई साल संभाली थी कमान

Fri, 01 Mar 2024 03:33 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 Mar 2024 03:33 PM IST
सार

Uttarakhand News: डॉ. कुरैशी करीब ढाई साल तक उत्तराखंड के राज्यपाल रहे। उन्होंने 15 मई 2012 को उत्तराखंड के राज्यपाल का पद ग्रहण किया था। वहीं, सात जनवरी 2015 को उन्होंने विदाई ली थी।

विज्ञापन
Congress leader and Uttarakhand former governor Aziz Qureshi dies Today
अजीज कुरैशी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के राज्यपाल रहे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी का शुक्रवार को राजधानी भोपाल में निधन हो गया। 83 साल के कुरैशी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। 

विज्ञापन


Uttarakhand News:  राज्य में अस्पताल चलाना है तो आयुष्मान में इलाज करना होगा... सरकार ने की सख्ती
विज्ञापन


बता दें कि डॉ. कुरैशी करीब ढाई साल तक उत्तराखंड के राज्यपाल रहे। उन्होंने 15 मई 2012 को उत्तराखंड के राज्यपाल का पद ग्रहण किया था। वहीं, सात जनवरी 2015 को उन्होंने विदाई ली थी। डॉ. कुरैशी के सामने दो कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों विजय बहुगुणा और हरीश रावत ने काम किया था। वहीं, उन्होनें प्रदेश में आपदा के दौरान अपनी अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के निधन पर शोक

पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के निधन पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शोक जताया है। कुरैशी करीब ढाई साल तक उत्तराखंड के राज्यपाल रहे हैं। शुक्रवार को पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का भोपाल में निधन हो गया। उन्होंने 15 मई 2012 को उत्तराखंड के राज्यपाल का पद ग्रहण किया था। सात जनवरी 2015 को उन्होंने राजभवन से विदाई ली थी। उन्होंने प्रदेश में आपदा के दौरान अपनी अहम भूमिका निभाई थी। उनके निधन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने दुख व्यक्त किया।

कहा, उनका सेवाभाव यहां के लोगों की स्मृतियों में सदैव रहेगा। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के निधन पर गहरा शोक जताया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की।

कांग्रेस ने जताया शोक

प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। कहा, उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए बड़ा आघात है। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा, 2012 से 2015 तक उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में अजीज कुरैशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

2013 की केदारनाथ आपदा के दौरान सक्रियता के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। माहरा ने इस कठिन समय में कुरैशी के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, प्रदेश महासचिव नवीन जोशी, मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, महेंद्र सिंह नेगी, शीशपाल सिंह बिष्ट ने शोक व्यक्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed